Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Major accident in Ghaziabad Dentist on his way to a temple struck by a trolley loaded with sugarcane dies on s

गाजियाबाद में बड़ा हादसा: मंदिर जा रहे डेंटिस्ट को गन्ने से लदी ट्रॉली ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

Thu, 26 Nov 2026 07:00 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 26 Nov 2026 07:00 PM IST
सार

मृतक के परिवार में उसकी पत्नी पूजा और। बारह साल का बेटा अंश है। मोहन चार भाइयों में सबसे छोटा था। एसीपी सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Major accident in Ghaziabad Dentist on his way to a temple struck by a trolley loaded with sugarcane dies on s
सड़क हादसे में डेंटिस्ट की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद में रावली रोड से सलेमाबाद झाल मार्ग के बीच स्थित साईं मंदिर के सामने गन्ने से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर- ट्रॉली ने बाइक सवार डेंटिस्ट को टक्कर मार दी। हादसे में डेंटिस्ट की मौत हो गई। 

विज्ञापन


मोदीनगर विजयनगर कॉलोनी निवासी मोहन राणा (35) पुत्र लखमीचंद की मुरादनगर रावली रोड पर मैंन बाजार रोड के पास डेंटिस्ट की दुकान है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब सवा बारह बजे वह रावली रोड से सलेमाबाद झाल मार्ग के बीच स्थित साईं मंदिर पर प्रसाद चढ़ाने जा रहे थे। मंदिर के पास सामने से आ रही तेज गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


टक्कर लगने से वह उछलकर सड़क पर काफी दूर जा गिरे। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में उसकी पत्नी पूजा और। बारह साल का बेटा अंश है। मोहन चार भाइयों में सबसे छोटा था। एसीपी सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रावली रोड पर ट्रक ने मारी ई रिक्शा में टक्कर 
रावली रोड पर सरना गांव के पास बृहस्पतिवार दोपहर बजरी से भरे डंपर ने गन्ने से भरी ट्रॉली को ओवरटेक करने के चक्कर में आगे जा रही ई रिक्शा में टक्कर मार दी। ई- रिक्शा चालक अमित  कुमार महाकाल ट्रेड्स के यहां से सामान लेकर कस्बे में जा रहा था। हादसे में अमित घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed