फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The drama was robbery failed, SP leader arrested

डकैती का नाटक हुआ फेल, सपा नेता गिरफ्तार

Fri, 26 Aug 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला लोनी
ब्यूरो,अमर उजाला लोनी Updated Fri, 26 Aug 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
The drama was robbery failed, SP leader arrested
अपराध - फोटो : अमर उजाला
नवीन कुंज कालोनी में सपा नेता के डकैती और पत्नी निशायरा की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। सपा नेता को गिरफ्तार कर लिया गया, उसने वारदात को छिपाने के लिए डकैती की अफवाह फैलाई और नाटक रचा।
विज्ञापन


सपा नेता ने बताया है कि पिस्टल लिए पत्नी को आत्महत्या करने से बचाने के दौरान गलती से गोली लग गई, जिसमें उसकी मौत हो गई। निशायरा के परिजनों ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


नवीन कुंज कालोनी निवासी सपा के पूर्व जिला सचिव और केबल ऑपरेटर उस्मान अली के छोटे भाई ने बुधवार सुबह पौने 10 बजे पुलिस का सूचना दी थी कि पांच नकाबपोश बदमाशों ने डकैती डाली और उसकी भाभी की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में उस्मान अली के बयानों में सामने आया कि निशायरा के परिजनों ने पुलिस से संपर्क कर उस्मान पर हत्या करने का शक जताया, जिस पर पुलिस शंका बढ़ गई। पुलिस ने उस्मान अली को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने बताया कि बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे निशायरा के साथ उसका झगड़ा हो गया था, जिस पर निशायरा ने गुस्से में पिस्टल निकाल ली और आत्महत्या करने की धमकी दी।

निशायरा को बचाने के लिए उन्होंने पिस्टल लेने कोशिश की, इसी दौरान गोली चल गई और निशायरा की मौत हो गई। बुधवार रात आगरा से लोनी पहुंचे निशायरा के परिजनों ने पति उस्मान अली, देवर सुलेमान, नोमान, ससुर इशाक और सास के खिलाफ दहेज हत्या की शिकायत दी थी, जिस पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए पुलिस ने उस्मान अली को गिरफ्तार कर लिया।


बाकी लोगों की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। सीओ अनिल यादव ने बताया कि उस्मान की निशानदेही पर पिस्टल बरामद कर ली गई है।

आगरा जाने की जिद कर रही थी निशायरा
 निशायरा मायके आगरा जाने की जिद कर रही थी, इसी बात को लेकर उसका पति से झगड़ा हुआ था। निशायरा की शादी सपा नेता से करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। उसके साढ़े चार माह का एक बच्चा भी है। बता दें कि निशायरा सपा नेता की पांचवी पत्नी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed