{"_id":"58efd8dc4f1c1b6137cf914c","slug":"rape-from-teenager-drinking-alcoholic-beverages","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर किशोरी से रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर किशोरी से रेप
अमर उजाला, ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Fri, 14 Apr 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के जारचा थानाक्षेत्र निवासी एक किशोरी को बीते सोमवार नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर एक किशोर ने सिविल लाइंस के होटल में रेप किया। परिजनों की शिकायत पर बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
नोएडा में मजदूरी करने वाले पीड़िता के पिता का आरोप है कि उनकी 15 वर्षीय बेटी घर में ही सिलाई का काम करती है। मसूरी निवासी एक किशोर पड़ोस में रहने वाले युवक से मिलने जारचा थानाक्षेत्र स्थित उनकी कालोनी में आता था।
विज्ञापन
इस दौरान उनकी बेटी की किशोर से जान पहचान हो गई। बीते सोमवार को किशोर ने उनकी बेटी को कॉल किया और सिलाई का सामान दिलाने के बहाने उसे डासना टोल बुलाया। डासना टोल आने के बाद वह किशोरी को सिविल लाइंस गाजियाबाद स्थित एक होटल में ले गया।
विज्ञापन
वहां नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उससे रेप किया। रेप के बाद उसे घर के पास छोड़कर फरार हो गया। डरी-सहमी पीड़िता ने बुधवार को मामले की जानकारी परिजनों को दी।
परिजनों ने बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।
एसएसआई कोतवाली जानेंद्र तोमर ने बताया कि आरोपी किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।