फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   On receiving the remains of its progeny in Modinagar organically

गोवंश के अवशेष मिलने पर मोदीनगर में बवाल

Sat, 25 Feb 2017 11:23 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sat, 25 Feb 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
On receiving the remains of its progeny in Modinagar organically
गाोवंश - फोटो : file photo

खेत में गोवंश के अवशेष मिलने पर शनिवार को मोदीनगर में बवाल हो गया। अतरौली और अव्वलपुर के ग्रामीणों ने फरीदनगर-पिलखुवा मार्ग तीन घंटे जाम करते हुए बारात की बस समेत छह वाहन तोड़ डाले। छह बारातियों को भी पीटा गया। भीड़ ने एक मेटाडोर में आग लगाने की भी कोशिश की।

विज्ञापन


सूचना के करीब एक घंटे बाद पुलिस हरकत में आई और दो दिन में सांड की हत्या करने वालों को पकड़ने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। दूसरी ओर निवाड़ी क्षेत्र के खिंदौड़ा में भी गोहत्या के शक में हंगामा हो गया। भड़के लोगों ने एक बाइक में आग लगा दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

 
शनिवार सुबह करीब 11 बजे अव्वलपुर निवासी ओमप्रकाश के खेत में गोवंश के अवशेष पड़े होने की सूचना पर अतरौली और अव्वलपुर के ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी मगर पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इससे भड़के लोगों ने 11:30 बजे पिलखुवा-फरीदनगर मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ ने सिवाल खास से पिपलेड़ा मसूरी जा रही बारात की बस, मेटाडोर, तीन कारें और एक बाइक में तोड़फोड़ की। बस में सवार बारातियों को भी पीटा गया। बस चालक के मुताबिक छह बाराती घायल हुए हैं। करीब 12:30 बजे भोजपुर पुलिस समेत तहसीलदार विजय शंकर मौके पर पहुंचे और जैसे तैसे लोगों को समझाया।


सीओ देवेंद्र मिश्रा ने दो दिन में गोवंश की हत्या करने वालों को पकड़ने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। करीब ढाई बजे कड़ी मशक्कत के बाद  पुलिस भीड़ को सड़क से हटाने में कामयाब हो सकी। एसओ बताया कि अतरौली निवासी ओमपाल की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज की गई

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed