फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   jeeja and his brother shot, wounded

जीजा और उसके भाई को मारी गोली, घायल

Wed, 04 Jan 2017 11:15 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Wed, 04 Jan 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
jeeja and his brother shot, wounded
shot - फोटो : demo pic

भोजपुर थानाक्षेत्र के किल्होड़ा गांव में सीआईएसएफ के जवान ने अन्य दो लोगों के साथ मिलकर जीजा और उसके चचेरे भाई को गोली मार दी। जीजा के पैर और चचेरे भाई के पेट में गोली लगी है। गोली की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने जवान को पकड़ लिया, जबकि अन्य दो आरोपी भाग गए।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लाइसेंसी पिस्टल बरामद कर ली है। उधर, आरोपी का कहना है कि जीजा उसकी बहन के साथ मारपीट करता है। इस वजह से दोनों पक्षों में विवाद हुआ था।किल्होड़ा गांव में गजेंद्र परिवार समेत रहता है। उसकी शादी वर्ष 2008 में मुरादनगर मिल्क चाकरपुर गांव निवासी कविता से हुई है।
विज्ञापन


गजेंद्र का साला किरण पाल सीआईएसएफ में कांस्टेबल है और वर्तमान में कश्मीरी गेट दिल्ली में तैनात है। गजेंद्र ने बताया कि बुधवार सुबह सात बजे उसका साला दो साथियों के साथ गांव में आया और उस पर गोली चला दी। गोली गजेंद्र के पैर में घुटने के पास लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनकर पहुंचे गजेंद्र के चचेरे भाई नितिन ने विरोध किया तो उसे भी गोली मार दी। नितिन के पेट में गोली लगी है। इसी बीच मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए और उन्होंने आरोपी किरण पाल को पकड़ लिया, जबकि अन्य दो भाग गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में नितिन को गाजियाबाद के प्राइवेट अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।एसओ शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि गजेंद्र की ओर से साले किरण पाल को नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।


किरण पाल को गिरफ्तार कर लाइसेंसी पिस्टल और कार बरामद कर ली गई है।  एसओ का कहना है कि जांच में सामने आया है कि गजेंद्र पत्नी कविता के साथ मारपीट करता था। इस कारण किरण पाल सुबह कार से गांव में आया था। इस दौरान दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed