फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Young man dies after being bitten by a poisonous insect; he had gotten married a month ago.

Auraiya News: जहरीले कीड़े के काटने से युवक की मौत, एक माह पहले हुई थी शादी

Thu, 27 Aug 2026 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 27 Aug 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Young man dies after being bitten by a poisonous insect; he had gotten married a month ago.
फोटो-44- अर्पित राठौर। फाइल फोटो
एरवाकटरा। थाना क्षेत्र के गांव हरचंदापुर में जहरीले कीड़े के काटने से 19 वर्षीय अर्पित उर्फ पूरन की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। बृहस्पतिवार शाम परिजन ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। एक माह पहले की युवक की शादी हुई थी।
विज्ञापन


अर्पित के पिता सर्वेश राठौर के मुताबिक बेटे की शादी तीन जुलाई को औरैया के गांव नसीराबाद निवासी मधु के साथ हुई थी। मकान क्षतिग्रस्त होने के कारण मंगलवार रात अर्पित पत्नी के साथ बरामदे में ईंटों के ढेर पर गद्दा बिछाकर सोया था। बुधवार तड़के करीब चार बजे हाथ के पंजे में तेज दर्द होने पर उसकी नींद खुली। अंगुली पर दो निशान देखकर वह सहम गया। पत्नी की सूचना पर परिजन अर्पित को सीएचसी बिधूना ले गए, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे रेफर कर दिया गया। बृहस्पतिवार दोपहर सैफई में हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल से झाड़-फूंक कराने ले जाने लगे, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। इस दौरान परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed