फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Girlfriend's brother was killed photographer

प्रेमिक के भाई ने की थी फोटोग्राफर की हत्या

Mon, 29 Aug 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला लोनी
ब्यूरो,अमर उजाला लोनी Updated Mon, 29 Aug 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend's brother was killed photographer
अपराध - फोटो : अमर उजाला
राजपुर गांव में हुए फोटोग्राफर प्रमोद हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। प्रमोद की हत्या उसकी प्रेमिका के भाई ने गांव में रहने वाले युवक के साथ मिलकर ईटों से सिर कुचल कर की थी। प्रमोद का युवक की बहन से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल ईंट और बेल्ट बरामद कर ली है। दोनों हत्यारों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


सीओ अनिल यादव ने बताया कि राजपुर गांव में हुई फोटोग्राफर की हत्या के मामले में रविवार दोपहर करीब एक बजे मुखबिर ने सूचना दी कि दोनों हत्यारे जावली नहर पुल पर खड़े हैं। पुलिस ने तुरंत छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में उन्होंने अपने नाम जोगेंद्र और मोनू निवासी राजपुर बताया। पूछताछ में जोगेंद्र ने बताया कि प्रमोद का उसकी बहन से प्रेम प्रसंग था। उसने प्रमोद को अपनी बहन से दूर रहने के लिए कहा था, लेकिन वह उसका पीछा नहीं छोड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार शाम को वह खेतों पर घूमने के लिए निकला था। यहां उसे अकेला देखकर जोगेंद्र ने उसके सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ 15-16 वार कर दिए, जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में बेल्ट की पिन उसके शरीर में कई जगह घुसा दी थी।

उसने बताया कि गांव में ही रहने वाले मोनू ने शव को खेत में छुपाने में उसकी मदद की । 23 अगस्त सुबह पुलिस ने शव को खेत से बरामद किया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। सीओ ने बताया कि उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट और बेल्ट बरामद कर ली है।


लूट के मामले में जा चुका है जेल
    सीओ अनिल यादव ने बताया कि जोगेंद्र शातिर किस्म का अपराधी है। उस पर साहिबाबाद और भोजपुर थानों में लूट के मुकदमेे दर्ज हैं। वह जमानत पर है।


पोस्टमार्टम में नहीं मिलीं गोलियां
खेत में बरामद शव देखकर प्रतीत हो रहा था कि प्रमोद के तीन गोलियां मारी गई हैं। साथ ही सिर और शरीर को चाकू से गोद दिया है, लेकिन पोस्टमार्टम के दौरान गोलियां नहीं मिलीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर ईंटों से कई वार कर हत्या किए जाना बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed