फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Five stores break into the lock

पांच दुकानों का ताला तोड़कर चोरी

Wed, 26 Apr 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद Updated Wed, 26 Apr 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
Five stores break into the lock
ताला तोड़कर चोरी - फोटो : अमर उजाला

 शिप्रा सनसिटी सोसायटी के अंदर शॉपिंग प्लाजा में सोमवार देर रात चोरों ने पांच दुकानों के ताले तोड़कर नगदी और सामान चोरी कर लिया। दुकानदारों को सुबह दुकान पर पहुंचने पर चोरी का पता चला। वारदात के दौरान चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को दीवार की ओर मोड़कर चले गए।

विज्ञापन


एक रात में पांच दुकानों में चोरी की घटनाओं से दुकानदारों में पुलिस के खिलाफ गुस्सा है। उन्होंने पुलिस गश्त पर सवाल उठाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इंदिरापुरम निवासी कुनाल कारला शिप्रा सनसिटी शॉपिंग प्लाजा में किराने और मोबाइल की दुकान चलाते हैं। सोमवार रात को वह दुकान वह बंद कर घर चले गए थे।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा हुआ था। अंदर सामान बिखरा था। चोर गल्ले में पड़े 70 हजार रुपये, पूजा के लिए रखे चांदी के सिक्के और किराने का सामान ले गए थे। उनके पड़ोसी दुकानदार योगेश की कॉस्मेटिक की दुकान का ताला भी टूटा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान से 25 हजार रुपये कैश और करीब 30 हजार रुपये का सामान गायब था। पड़ोस में अमन गुप्ता की क्रॉकरी शॉप, सचिन सिंघल की कॉस्मेटिक शॉप और आरपी गुप्ता की कपड़ों की दुकान से भी चोर हजारों की नगदी और सामान ले गए थे।

उधर शिप्रा शॉपिंग प्लाजा व्यापार मंडल के अध्यक्ष गौरव गोयल का कहना कि एक ही रात में पांच दुकानों में चोरी होने से दुकानदारों में पुलिस के खिलाफ गुस्सा है। बुधवार दोपहर तक अगर पुलिस ने इन चोरियों का खुलासा नहीं किया तो उसी दिन बैठक कर पुलिस के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।

एसएचओ इंदिरापुरम प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत लेकर चोरों की तलाश की जा रही है। इलाके में गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर उचित कार्रवाई की जा रही है।      

- दीवार की ओर मोड़ गए सीसीटीवी
किराना और मोबाइल कारोबारी कुनाल ने बताया कि सोमवार रात साढे़ नौ बजे उन्होंने मोबाइल से दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज चेक की थी। इसमें कुछ संदिग्ध लोग दुकान के बाहर दिखाई दिए थे। उन्हें शक है कि उन्हीं लोगों ने चोरी की है।

चोर उनकी दुकान में सीसीटीवी की डीवीआर भी चोरी कर ले गए। उधर, अन्य सभी दुकानों के सीसीटीवी कैमरों को चोरों ने दीवार की ओर मोड़ दिया, ताकि फुटेज में वह नहीं दिख सकें।

- मास्टर-की से खोले ताले भी गायब
पुलिस को शक है कि चोरों ने ज्यादातर ताले मास्टर-की से खोले हैं। कुछ तालों को रॉड से तोड़ दिया। इतना ही नहीं चोर ताले भी चोरी कर ले गए। दुकानदारों ने बताया कि रात को दुकानों पर कोई सुरक्षा कर्मी नहीं रहता है।


एक वर्ष पहले दुकानों में आग लग गई थी, जिसकी वजह से अब दुकानदार प्लाजा का बिजली कनेक्शन बंद कर घर जाते हैं। अंधेरे का फायदा उठाकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed