फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Director DJ at the wedding Smooth the young man with a knife, death

शादी समारोह में डीजे संचालक ने युवक को चाकू से गोदा, मौत

Sat, 03 Dec 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला लोनी
ब्यूरो , अमर उजाला लोनी Updated Sat, 03 Dec 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Director DJ at the wedding Smooth the young man with a knife, death
knife - फोटो : demo pic

कोतवाली इलाके स्थित एक बैंक्वेट हॉल में शुक्रवार देर रात डीजे पर गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान डीजे संचालक ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर एक युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है।       

विज्ञापन


निशांत कालोनी निवासी टैक्सी चालक संजय (24) कोतवाली इलाके में पुश्ता पुलिस चौकी के पीछे स्थित बैंक्वेट हॉल में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। जहां डीजे पर गाना बजाने को लेकर उसका डीजे मालिक के भाई व ऑपरेटर के साथ झगड़ा हो गया।
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर डीजे मालिक प्रदीप निवासी निशांत कालोनी भी मौके पर पहुंच गया और संजय पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर भाग निकला। संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस संजय को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही प्रदीप को भी गिरफ्तार कर उसके पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।  कोतवाली एसएचओ ओपी चौधरी ने बताया कि संजय और प्रदीप चार वर्ष पहले तक दोस्त थे लेकिन संजय ने प्रदीप की बहन के साथ छेड़छाड़ कर दी थी।



इसको लेकर दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई, बाद में उनकी दोस्ती टूट गई थी। पिछले कुछ महीनों में दोनो के बीच कई बार मारपीट भी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed