फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Crime in UP can not be 'zero'

‘जीरो नहीं हो सकता यूपी में क्राइम’

Fri, 26 May 2017 12:48 AM IST
अमर उजाला गाजियाबाद
अमर उजाला गाजियाबाद Updated Fri, 26 May 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
Crime in UP can not be 'zero'
crime - फोटो : demo pic

‘यूपी में क्राइम का आंकड़ा जीरो नहीं हो सकता। प्रदेश में छोटे से छोटे अपराध की भी एफआईआर दर्ज की जा रही है। यही वजह है कि अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। पूर्व सरकार में क्राइम के बावजूद रिपोर्ट दर्ज ही नहीं होती थी।

विज्ञापन


भाजपा की सरकार में ऐसा नहीं है।’ यह कहना है प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना का। बृहस्पतिवार को कैबिनेट मंत्री गाजियाबाद में पत्रकारों से बात कर रहे थे। पूर्व की सपा-बसपा सरकार पर निशाना साधते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि
विज्ञापन


उनके कार्यकाल में अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण दिया जाता था। भाजपा सरकार में किसी अपराधी के लिए कोई जगह नहीं है। भाजपा का एक भी नेता किसी अपराधी की पैरवी नहीं करता और न ही उसे संरक्षण देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहारनपुर में हुए दंगे और जेवर में गैंगरेप के मामले में पूछे जाने पर मंत्री ने कहा कि सहारनपुर प्रकरण पर प्रदेश का गृह मंत्रालय निगाह रखे हुए है। जांच की जा रही है। दंगा भड़काने में जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। जेवर गैंगरेप मामले में भी दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

वहीं, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि गोवा के सॉलिड वेस्ट ऊर्जा प्लांट को देखा जा रहा है। गाजियाबाद के गालंद में उसी की तर्ज पर कूड़ा निस्तारण और बिजली बनाए जाने की योजना है। 19 एकड़ जमीन पर बनने वाले इस प्लांट से करीब 15 मेगावॉट बिजली उत्पन्न की जाएगी।

पाकिस्तान को मिलेगा करारा जवाब
पाकिस्तान में भारत द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के सवाल पर नगर विकास मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान की मंशा और नीयत सभी जानते हैं। पाक की हर करतूत का सख्त जवाब देने में केंद्रीय नेतृत्व सक्षम है। साथ ही सेना को भी निर्णय लेने की छूट है। पाकिस्तान को उसकी करतूत का करारा जवाब दिया जाएगा।


मेट्रो फंडिंग विवाद सुलझाने का आश्वासन
मेट्रो प्रोजेक्ट की फंडिंग को लेकर जीडीए और नगर निगम के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद को भी नगर विकास मंत्री ने जल्द ही सुलझाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि फंडिंग की वजह से मेट्रो प्रोजेक्ट बीच में नहीं रुकेगा।

इसको लेकर आवास एवं शहरी विकास विभाग के अफसरों से वार्ता की जाएगी। प्रदेश सरकार स्तर पर मीटिंग कर इस मामले को सुलझाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed