फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bike riders publicly fired, three injured

बाइक सवारों ने सरेआम गोलियां बरसाईं, तीन घायल

Thu, 19 May 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 19 May 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
Bike riders publicly fired, three injured
क्राइम

शराब पीने के दौरान हुए विवाद में बाइक सवार कुछ युवकों ने अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। गोलीबारी में यूपी पुलिस के सिपाही समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एसपी शामली सहित एएसपी, सीओ सिटी, थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


थाना प्रभारी के अनुसार बुधवार को एलम निवासी सिपाही पवन सिंह अपने पड़ोसी सनोज के साथ बस स्टैंड पर रमेश की दुकान पर बैठकर शराब पी रहा था। तभी गांव टीकरी निवासी बाइक सवार तीन युवक भी वहां आकर शराब पीने लगे।
विज्ञापन


शराब पीने को लेकर दोनों पक्षों में मामूली विवाद के बाद मारपीट हो गई। इसके बाद बाइक सवार तीनों युवक चले गए। एक घंटे बाद तीनों युवक कई साथियों के साथ बाइक से रमेश की दुकान पर पहुंचे और पवन व सनोज को निशाना बनाते हुए गोलियां बरसा दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान दुकान से समोसा खरीद रहे कपिल को भी गोली लगी। दिनदहाडे़ गोलीबारी की सूचना पर एसपी विजय भूषण, एएसपी अनिल कुमार झा, सीओ सिटी निशांक शर्मा सहित थाना प्रभारी साहब सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने मौके से जगपाल नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया। वह भी शराब के नशे में धुत था। तीनों घायलों को शामली के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।


ड्यूटी से गैर हाजिर चल रहा है पवन
पुलिस के मुताबिक सिपाही पवन कुमार गाजियाबाद में तैनात है। वह ड्यूटी से गैर हाजिर चल रहा है। पवन के बारे में गाजियाबाद के पुलिस अधिकारियों को भी सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed