{"_id":"57055ede4f1c1b0270c81162","slug":"bahraich-mla-surrendered-by-relatives-and-cmo","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच विधायक की रिश्तेदार और सीएमओ ने किया सरेंडर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहराइच विधायक की रिश्तेदार और सीएमओ ने किया सरेंडर
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Thu, 07 Apr 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
एनआरएचएम
- फोटो : अमर उजाला
चर्चित एनआरएचएम घोटाला प्रकरण में बहराइच के प्रयागपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक मुकेश श्रीवास्तव की रिश्तेदार सावित्री श्रीवास्तव ने बुधवार सुबह सीबीआई विशेष कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन
उनके साथ ही जौनपुर के सीएमओ डा. एसएन उपाध्याय ने भी सरेंडर किया। विशेष न्यायाधीश जी. श्रीदेवी ने दोनों को न्यायिक हिरासत में डासना जेल भेज दिया।
बता दें कि एनआरएचएम के इस मामले में विधायक मुकेश श्रीवास्तव और उनकी पत्नी पूजा श्रीवास्तव भी आरोपी हैं।
दोनों को कोर्ट पूर्व में ही जेल भेज चुकी है। हालांकि फिलहाल वह जमानत पर हैं। सीबीआई के वरिष्ठ लोक अभियोजक बीके सिंह के अनुसार आरोपियों ने एनआरएचएम के तहत जारी सरकारी फंड में लाखों की बंदरबांट की थी।
विज्ञापन