फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   महिला आयोग की टीम ने बालिका गृह का किया निरीक्षण

महिला आयोग की टीम ने बालिका गृह का किया निरीक्षण

Sun, 23 Sep 2018 05:56 PM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
महिला आयोग की टीम ने बालिका गृह का किया निरीक्षण
बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा था बालिका गृह, मिलीं खामियां
विज्ञापन

साहिबाबाद। शहीद नगर स्थित आशादीप बालिका फाउंडेशन में शनिवार को राज्य महिला महिला आयोग की टीम ने औचक निरीक्षण किया। टीम को यहां कई खामियां मिली। साथ ही बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे हॉस्टल में 30 बालिकाएं मिलीं। हॉस्टल के बारे में जिला प्रोबेशन अधिकारी को कोई जानकारी नहीं दी गई थी। सभी धर्म की बालिकाओं को एक ही धर्म के बारे में पढ़ाया जा रहा था। प्रबंधन को सभी खामियों को दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह, सीओ सेकेंड आतिश कुमार, सीडब्ल्यूसी, महिला थाना पुलिस और जिला प्रोबेशन अधिकारी के साथ सुबह 11 बजे शहीदनगर स्थित आशादीप फाउंडेशन का औचक निरीक्षण करने पहुंचीं। आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने बताया कि यहां रजिस्टर और अन्य दस्तावेजों की जांच की गई। रजिस्टर में किसी भी आगंतुकों के आने-जाने का विवरण नहीं मिला। कौन सा पदाधिकारी ड्यूटी पर है कौन छुट्टी पर है इसकी जानकारी नहीं मिली। चौकीदार भी गेट पर नहीं मिला। यहां कई अतिरिक्त बालिकाएं भी मिलीं। आयोग की उपाध्यक्ष की मानें तो आगामी 15 दिसंबर को आशादीप बालिका फाउंडेशन की रजिस्ट्रेशन डेट खत्म हो जाएगी। प्रार्थना कक्ष में एक ही धर्म के बारे में बताए जाने और उनकी तस्वीरें लगी मिलने पर उपाध्यक्ष ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सभी धर्मों के बारे में बालिकाओं को प्रार्थना करने और जानकारी देने की बात कही।
विज्ञापन


तीन मंजिला बिल्डिंग में चलता मिला हास्टल
जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास चंद्रा ने बताया कि आशादीप फाउंडेंशन की तीन मंजिला बिल्डिंग में एक फ्लोर पर हॉस्टल में 30 बालिकाएं रहती मिलीं। प्रबोशन अधिकारी का कहना था कि पहले ही नोटिस जारी किया गया था। उसका अभी तक जवाब नहीं मिला है। दोबारा से रिमाइंडर जारी किया जाएगा। जवाब ना मिलने पर डीएम को रजिस्ट्रेशन कैंसल के लिए मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फाउंडेशन के पदाधिकारी का वर्जन
फाउंडेशन द्वारा यहां पर स्कूल चलाया जाता है। इसका हॉस्टल यहां बनाया गया है। जिसमें यह 30 बालिकाएं रहती हैं। दो साल से हॉस्टल चल रहा है। इसकी जानकारी प्रशासन, शिक्षा विभाग और डीपीओ को है। महिला आयोग की टीम आई थी, निरीक्षण के दौरान दूसरी बिल्डिंग में दस्तावेज रखे थे। इसीलिए उन्हें कागजात नहीं दिखा सके। अब सभी अधिकारियों को कागजात व्हाट्सएप पर भेज दिए गए हैं। जल्द जो भी खामियां मिली हैं। उन्हें दूर कर दिया जाएगा।
ज्योति चेट्टी-चीफ एग्जीक्यूटिव आशादीप फाउंडेशन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed