फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   दहेज के लिए पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास-Cordination

दहेज के लिए पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास-Cordination

Thu, 16 Nov 2017 01:14 AM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
दहेज के लिए पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास-Cordination

विज्ञापन
दहेज के लिए पत्नी की हत्या पर उम्रकैद
गाजियाबाद। दहेज में तीन लाख रुपये नहीं देने पर 2014 में पत्नी की हत्या करने के आरोपी पति को ईसी कोर्ट में बुधवार को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। साथ ही न्यायाधीश रामकिशोर शुक्ला की अदालत ने 15 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया।

सहायक शासकीय अधिवक्ता योगेंद्र त्यागी व लोकेश कुमार ने बताया कि मयूर विहार दिल्ली निवासी नरेश गुप्ता ने बेटी पूर्णिमा ( प्रित मोहन) की शादी नेहरू नगर निवासी वैभव मोहन से की थी। शादी के एक साल बाद बेटा पैदा हुआ, जिसके साथ ही पूर्णिमा से दहेज की मांग की जाने लगी। दहेज में तीन लाख रुपये नहीं देने पर हत्या की धमकी दी गई। एडीजीसी लोकेश ने बताया कि दंपती पंचवटी स्थित एक मकान में रह रहा था, जहां सात अगस्त 2014 को पति ने पूर्णिमा की गला दबाकर हत्या कर दी। पति वैभव, जेठ विशाल, नंदोई अजय बख्शी, सास शोभा और नंद वंदना के खिलाफ कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। मामला तीन साल से जिला न्यायालय में चल रहा था। पति को सजा देने के साथ ही अदालत ने सबूतों के अभाव में बाकी चार लोगों को बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed