फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   तीन मुठभेड़ में चार बदमाश दबोचे-Ghaziabad city

तीन मुठभेड़ में चार बदमाश दबोचे-Ghaziabad city

Sun, 04 Feb 2018 01:09 AM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
तीन मुठभेड़ में चार बदमाश दबोचे-Ghaziabad city
फोटो...
विज्ञापन


अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ...

बदमाशों पर कहर बनकर टूटी पुलिस:
ताबड़तोड़ तीन मुठभेड़, चार बदमाशों को लगी गोली
एक दरोगा व एक सिपाही भी घायल, घायलों का हाल जानने एसएसपी पहुंचे
लूट की वारदात कर भाग रहे बदमाशों से अटौर रोड, विजयनगर में मुठभेड़

कॉमन इंट्रो
बदमाशों ने चुनौती दी तो गाजियाबाद पुलिस भी शनिवार को उन पर कहर बनकर टूट पड़ी। सिहानी गेट थाना, विजयनगर और मसूरी थाना क्षेत्र में शनिवार रात हुई तीन अलग-अलग मुठभेड़ में पुलिस ने चार बदमाशों को दबोच लिया। चारों बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हुए हैं। बदमाशों की ओर से हुई फायरिंग में सिहानी गेट थाने का एक सिपाही और विजयनगर के एक सब इंस्पेक्टर और मसूरी थाना क्षेत्र में तैनात एक सिपाही भी घायल हुआ है। एसएसपी ने अस्पताल में पहुंच घायल पुलिसकर्मियों का हालचाल जाना।

समय: रात 9 बजे, अटौर रोड
कार लूटकर भाग रहे बदमाशों से अटौर में मुठभेड़
शनिवार रात करीब सवा आठ बजे सिहानी गेट पुलिस को सूचना मिली कि राजनगर एक्सटेंशन रोड पर हिंडन नदी के पास दो बदमाशों ने एक लोन एजेंट की लग्जरी कार लूट ली। लोन एजेंट नलिन गुप्ता राजनगर एक्सटेंशन की यूनीनैव सोसायटी में रहते हैं और घटना के वक्त घर जा रहे थे। बीच में वह कार रोककर लघुशंका करने उतर गए थे। बदमाश उनका मोबाइल भी लूट ले गए। एसओ सिहानी गेट विनोद पांडेय ने बताया कि नलिन गुप्ता ने किसी दूसरे के फोन से कॉल कर पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। तत्काल नंदग्राम चौकी इंचार्ज नरेश शर्मा और मोरटा चौकी इंचार्ज रामनयन सिंह ने फोर्स के साथ घेरा बंदी की। बदमाश कार लेकर अटौर नंगला रोड पर भागने लगे। घिरा देख उन्होंने पुलिस पर फायर कर दिया। इसमें एंटी ऑटो थेफ्ट सेल के एक सिपाही सचिन के बाएं हाथ में गोली लगी। सिपाही सौरभ शुक्ला बाल-बाल बच गया। पुलिस ने फायर किए तो दोनों बदमाशों के पैर में एक-एक गोली लगी। पुलिस ने दोनों बदमाशों को दबोच लिया। एसओ ने बताया कि बदमाशों की पहचान रविंद्र निवासी बादलपुर गौतमबुद्धनगर और रमन निवासी हरनामपुर कासगंज के रूप में हुई। उनके कब्जे से लूटी गई कार, मोबाइल व दो तमंचे बरामद हुए हैं। तीनों घायलों को मेरठ रोड स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


समय : रात 9:30 बजे, विजयनगर
विजयनगर में संतोष मेडिकल कालेज के पास सर्विस रोड पर सब इंस्पेक्टर महकार हुसैन और प्रीतम सिंह चेकिंग कर रहे थे। रात करीब साढ़े नौ बजे काले रंग की एक बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। एसएचओ नरेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों सब इंस्पेक्टर ने उन्हें रुकने का इशारा किया। दोनों युवक रुके नहीं और भागने लगे। पीछा करने पर बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने पुलिस पर फायर कर दिया। गोली सब इंस्पेक्टर महकार हुसैन के हाथ में लगी। पुलिस ने भी बदमाशों पर फायर किया तो एक बदमाश पैर में गोली लगने से गिर गया। बदमाश ने उसे दबोच लिया। एक बदमाश बाइक से फरार हो गया। बदमाशों ने पुलिस पर चार राउंड फायरिंग की। पकड़े गए बदमाश की पहचान हसमत निवासी जारचा गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय: रात 10:30 बजे, वेव सिटी
विजयनगर से मुठभेड़ में फरार हुए बदमाश की पुलिस तलाश कर रही थी। मसूरी एसएचओ सतेंद्र प्रकाश सिंह के मुताबिक रात करीब साढ़े 10 बजे काजीपुरा कट से वेबसिटी की ओर तेज रफ्तार बाइक से एक युवक आता दिखाई दिया। स्थानीय पुलिस ने उसे रोका तो वह भाग लिया और पुलिस पर फायर कर दिया। स्थानीय पुलिस ने मसूरी थाने में सूचना दी। सतेंद्र प्रकाश ने बताया कि वह काजीपुरा की ओर से गाड़ी लेकर पहुंचे और बदमाश को बीच में घेर लिया। बदमाश ने कई राउंड फायर किए। इसमें सिपाही शाहिद के हाथ में गोली लगी व घायल हो गया। जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल हो गया। उसकी पहचान विजयनगर से फरार हुए बदमाश इमरान निवासी जारचा गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई। पुलिस ने उसके पास से तमंचा और बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed