{"_id":"5d191dc88ebc3e3c7c22c146","slug":"156192709118-shahibabad-news33","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोसायटीज में लावारिस खड़े वाहनों का डाटा तैयार कर रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोसायटीज में लावारिस खड़े वाहनों का डाटा तैयार कर रही पुलिस
Mon, 01 Jul 2019 02:12 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहिबाबाद। टीएचए की सोसायटीज की पार्किंग और आसपास खड़े लावारिस वाहनों को हटवाने के लिए पुलिस ने आंकड़े जुटाने शुरू कर दिए हैं। इसमें आरडब्ल्यूए और पार्किंग संचालकों की मदद ली जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इससे जानकारी हो सकेगी कि कही से चोरी कर यह वाहन यहां लाकर तो नहीं खड़े किए गए हैं।
विज्ञापन
पूर्व में हुई कई चोरी की वारदातों में यह मामला सामने आया है कि चोर वारदात को अंजाम देकर वाहन पार्किंग या सोसायटी के आसपास खड़े कर जाते हैं। जिससे पुलिस उन्हें पकड़ न सके। इसके बाद चोरी के वाहन को सस्ते दाम में बेच देते हैं।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने और आरडब्ल्यूए ने कई बार पुलिस से इस संबंध में शिकायत कर लावारिस खड़े वाहनों को हटवाने की मांग की थी। एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि ऐसे वाहनों के बारे में आरडब्ल्यूए से जानकारी मांगी गई है। साथ ही शहर में चल रही पार्किंग संचालकों से भी लावारिस और लंबे समय से खड़े वाहनों की जानकारी मांगी गई है। जानकारी मिलते ही जांच की जाएगी।
विज्ञापन