{"_id":"6aff5826e8273a6bb1077150","slug":"dispute-over-a-50-lakh-transaction-intensifies-both-sides-level-serious-allegations-against-each-other-saharanpur-news-c-30-1-smrt1024-188234-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 50 लाख रुपये के लेनदेन का विवाद गहराया, एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 50 लाख रुपये के लेनदेन का विवाद गहराया, एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन
देवबंद। 50 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद गहरा गया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर धनराशि हड़पने, चेक चोरी करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस से शिकायत की गई है।
खेड़ामुगल निवासी अंकुश कुमार ने कोतवाली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह लाइसेंस पर फाइनेंस का कार्य करता है। उसका आरोप है कि गौरव पंडित समेत कई लोगों पर उसकी महिला पार्टनर के करीब 50 लाख रुपये बकाया हैं, जिन्हें वह वापस नहीं कर रहे हैं। आरोप है कि रकम वापस मांगने पर उस पर दबाव बनाने के लिए झूठे आरोप लगाते हुए अधिकारियों को शिकायतें दी गईं। अंकुश ने यह भी आरोप लगाया कि 18 नवंबर को उसे फोन पर धमकी दी गई और शिकायत वापस न लेने पर परिवार को जान से मारने की बात कही गई।
वहीं, पहाड़पुर निवासी गौरव उपाध्याय ने एसएसपी को भेजे प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि 16 नवंबर को उन्हें जानकारी मिली कि उनके यहां काम करने वाले नौकर ने कई अन्य लोगों के साथ मिलकर उनका एक्सिस बैंक का चेक चोरी कर लिया। आरोप है कि इससे पहले भी उन पर हमला करने और जान से मारने की धमकी देने की घटनाएं हो चुकी हैं, जिनकी शिकायत पुलिस में की गई थी, लेकिन अभी तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। सीओ अमित कुमार सिंह का कहना है कि पूरे मामले में मुजफ्फरनगर पुलिस जांच कर रही है।