{"_id":"6aff57e920bae1601b012f39","slug":"family-members-did-not-claim-the-middle-aged-mans-body-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-166414-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: परिजनों ने नहीं लिया अधेड़ का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: परिजनों ने नहीं लिया अधेड़ का शव
Fri, 20 Nov 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 20 Nov 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। महाराणा प्रताप चौक के पास शराब के ठेके के बाहर वीरवार को 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान लक्ष्मी नगर कैंप निवासी प्रवेश कुमार के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि सुबह उसने स्थानीय लोगों से खाना मांगा था। लोग जब उसके लिए खाना लेकर वापस पहुंचे तो वह मृत अवस्था में मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और सिविल अस्पताल यमुनानगर की मोर्चरी में रखवा दिया। प्रवेश का करीब 15 साल पहले पत्नी से तलाक हो गया था। इसके बाद से वह अकेला रह रहा था।
पुलिस ने परिजनों को उसकी मौत की सूचना दी, लेकिन उन्होंने शव लेने से इन्कार कर दिया। स्थानीय निवासी शुभम ने बताया कि प्रवेश पिछले तीन-चार दिन से इसी जगह पर पड़ा हुआ था। वीरवार सुबह जब वह वहां पहुंचा तो प्रवेश ने उससे खाना मांगा।
विज्ञापन
उसने खाना लाकर देने की बात कही। जब वह खाना लेकर वापस पहुंचा तो प्रवेश की मौत हो चुकी थी।
इसके बाद उसने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। स्थानीय निवासी अवतार सिंह ने बताया कि करीब ढाई माह पहले प्रवेश उसकी दुकान पर काम करता था। उस दौरान वह बीमार हो गया था, जिसके बाद उसने दुकान पर आना छोड़ दिया।
थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मृतक की तलाशी लेने पर उसके पास से वोटर कार्ड मिला था, जिसके आधार पर उसकी पहचान प्रवेश कुमार के रूप में हुई। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।