फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   निगम ने हंगामा करने वालों के खिलाफ दी तहरीर, पुलिस ने दर्ज नहीं की

निगम ने हंगामा करने वालों के खिलाफ दी तहरीर, पुलिस ने दर्ज नहीं की

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
निगम ने हंगामा करने वालों के खिलाफ दी तहरीर, पुलिस ने दर्ज नहीं की
निगम ने हंगामा करने वालों के खिलाफ दी तहरीर, पुलिस ने दर्ज नहीं की
विज्ञापन


गाजियाबाद। आम लोगों की बात छोड़िए पुलिस ने नगर निगम की तहरीर पर भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पुलिस की कार्रवाई न होने की वजह से नगर निगम दुहाई में कूड़ा नहीं डाल पा रहा है। नगर निगम ने कूड़ा डालने का विरोध करने वाले लोगों के खिलाफ मुरादनगर थाने में तहरीर दी थी। अब मामला एसएसपी के पास पहुंच गया है।

दुहाई में नगर निगम करीब सात बीघा सरकारी जमीन पर कचरा डालकर सेनिटरी लैंड फिल साइट बना रहा है। कुछ दिन कचरा डालने के बाद लोगों ने यहां विरोध शुरू कर दिया। तीन दिन से नगर निगम यहां कचरा नहीं डाल पा रहा है। मंगलवार को नगर निगम ने कूड़ा डालने का विरोध करने वाले लोगों के खिलाफ मुरादनगर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी, लेकिन मुरादनगर पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी वीपी शर्मा का कहना है कि बृहस्पतिवार को भी दुहाई में कूड़ा नहीं डाला जा सका। रिपोर्ट न दर्ज किए जाने का मामला नगरायुक्त के संज्ञान में ला दिया गया है। उन्होंने बताया कि मोरटा में बृहस्पतिवार को सेनिटरी लैंड फिल साइट पर कचरा डाला गया। बुधवार को यहां भी लोगों ने विरोध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed