{"_id":"5cf031e5bdec22077c3573a4","slug":"155924533110-ghaziabad-news184","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑन डिमांड बाइकों की चोरी करने वाले तीन चोर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ऑन डिमांड बाइकों की चोरी करने वाले तीन चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑन डिमांड बाइकों की चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार
गाजियाबाद। घंटाघर कोतवाली पुलिस ने ऑन डिमांड दो पहिया वाहन चोरी करने वाले गैंग को पकड़ा है। पकड़े गए चोर हरियाणा, दिल्ली और यूपी के कई शहरों में वारदातों को अंजाम देते थे। इनके पास से पुलिस ने चोरी किए हुए 13 दुपहिया वाहन बरामद किए हैं।
एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि पकड़े गए वाहन चोर शाबिर निवासी इंद्रापुरी मुरादनगर, मुजाहिद निवासी माधवपुरम मेरठ और शहजाद निवासी मलिक नगर मुरादनगर हैं। उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान तीनों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से चोरी की बाइकें बरामद हुई। सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने वाहन चोरी की बात कुबूली। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने 10 बाइक और तीन स्कूटी बरामद की हैं। एसएचओ कोतवाली जयकरण सिंह ने बताया कि बरामद दुपहिया वाहनों में से सात वाहन बरामद कर लिए गए हैं। यह वाहन आरोपियों ने गुरुग्राम हरियाणा, सिहानी गेट, नगर कोतवाली और दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों से चोरी किए थे। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए वाहन चोर करीब तीन साल से वाहन चोरी कर रहे हैं। वह ऑन डिमांड भी वाहन चोरी करते थे और चोरी किए गए वाहनों को कुछ दिन के लिए खाली प्लाट में छिपा देते थे। इसके बाद वह उन्हें कम दामों पर बेच देते थे। कुछ वाहनों को वह मेरठ या हापुड़ में कबाड़ियों को बेचने की बात भी कुबूल कर चुके हैं। पुलिस के मुताबिक वाहन चोरी में अब तक यह गैंग शतक लगा चुका है।