फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   तीन बच्चों का पिता नाबालिग भतीजी को लेकर फरार

तीन बच्चों का पिता नाबालिग भतीजी को लेकर फरार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
तीन बच्चों का पिता नाबालिग भतीजी को लेकर फरार
तीन बच्चों का पिता नाबालिग भतीजी को लेकर फरार
विज्ञापन


गाजियाबाद। तीन बच्चों का पिता नाबालिग भतीजी को लेकर फरार हो गया। किशोरी का पिता पिछले डेढ़ महीने से थाने चौकी के चक्कर काट रहा है। सिहानीगेट थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

मूलरूप से अलीगढ़ निवासी पीड़ित पिता ने सिहानीगेट थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि वह वर्तमान में सिहानीगेट थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया है 10 अप्रैल को 17 वर्षीय बेटी को उसका फूफा लेकर फरार हो गया। बेटी की काफी तलाश की गई है, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला है। उन्होंने कहा कि फूफा की भी तलाश की गई। उसकी भी जानकारी नहीं मिली है। बताया कि आरोपी के तीन बच्चे हैं। लड़की की बुआ तीनों बच्चों के साथ अकेली रह रही है। आरोपी उसे भी प्रताड़ित करता था। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले डेढ़ महीने से वह चौकी और थाने के चक्कर काट रहा है, लेकिन पुलिस ने भी उनकी कोई सुनवाई नहीं की है। वह एसएसपी कार्यालय भी गया, वहां भी आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। मंगलवार को पीड़ित ने फिर से सिहानीगेट थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सिहानीगेट थाना प्रभारी ने बताया कि किशोरी की तलाश कर आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed