फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   पिपलैड़ा के जंगल में हुई हत्या का खुलासा,एक गिरफ्तार

पिपलैड़ा के जंगल में हुई हत्या का खुलासा,एक गिरफ्तार

Fri, 23 Mar 2018 12:00 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
पिपलैड़ा के जंगल में हुई हत्या का खुलासा,एक गिरफ्तार
पिपलैड़ा के जंगल में हुई हत्या का खुलासा, एक गिरफ्तार
विज्ञापन


धौलाना। चार दिन पूर्व पिपलैडा के जंगल में हुई हत्या का धौलाना पुलिस ने एसपी के निर्देश पर सीओ पिलखुवा के नेतृत्व में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक अभियुक्त को डासना से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पकड़ा गया अभियुक्त मृतक का दोस्त है और उसने पुरानी रंजिश के चलते उसे घर से बुलाकर नशे में शराब की बोतल तोड़कर हत्या कर दी थी। सैफ पर कई प्रहार किए गए जिस कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।
थाना परिसर में क्षेत्राधिकारी पिलखुवा पवन कुमार सिंह ने पत्रकारों को बताया कि चार दिन पहले पिपलैडा के जंगल में मिले युवक के शव से हड़कंप मच गया था। मृृृतक का चेहरा पहचान छिपाने के लिए कुचल दिया गया था। पुलिस का मानना था कि युवक की नुकीली चीज से हत्या की गई है और आशंका सही निकली। मामले का खुलासा करने के लिए लगाई गई टीम ने बीती देर शाम सुरागकशी कर मृतक की पहचान सैफ अली उर्फ पप्पू पुत्र नसीम अहमद निवासी मुर्गी फार्म, वार्ड नंबर 14 डासना थाना मसूरी के रुप में की। पूछताछ के दौरान मोहल्ले में रहने वाले युवक महबूब पुत्र इस्लामुदीन को अंतिम बार उसके साथ देखने की बात सामने आने पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान महबूब ने स्वीकारा कि 19 मार्च को सैफ मोहल्ला में रहने वाले दानिश पुत्र रहीसुदीन के साथ उसे शराब पीने के लिए पिपलैडा के जंगल में लेकर आया। शराब के नशे में पुरानी रंजिश के चलते दानिश ने शराब की बोतल फोड़कर सैफ पर कई प्रहार किए। इस कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

महबूब ने बताया कि दानिश ने हत्या करने के बाद भारी वस्तु से प्रहार कर चेहरा कुचल कर उसकी पहचान छिपाने के उद्देश्य से सैफ का शव फेंक दिया था। मुख्य हत्यारोपी दानिश अभी फरार है। चौकीदार की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 302, 201 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुद को बचाने की चाल भी काम नहीं आई
धौलाना। सैफ की हत्या कर खुद को बचाने की चाल भी हत्यारोपी दानिश के काम नहीं आई। शव को ठिकाने लगाने के बाद जब दानिश महबूब के साथ मौके से चंद ही दूरी पर पहुंचा तो राह चलते एक व्यक्ति से मुलाकात हुई। बातचीत के दौरान पता चला कि वह राज मिस्त्री है। दानिश ने उससे अपना मकान बनवाने के बहाने उसका मोबाइल नंबर लिया। दानिश ने वापस मृत सैफ के माथे पर राज मिस्त्री का नंबर लिख स्लिप चिपका पुलिस को भ्रमित करना चाहा। क्षेत्राधिकारी पवन सिंह ने बताया कि शव के शरीर पर चस्पा पर्ची पर लिखे नंबर पर संपर्क किया गया तो कई घंटे तक मोबाइल का स्विच आफ आता रहा। मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाने के बाद पुलिस ने गाजियाबाद में मजदूरी करने वाले मध्य प्रदेश के छतरपुर निवासी सूरज नाम के लड़के को हिरासत में ले पूछताछ पर मिली महत्वपूर्ण जानकारी के बाद सुरागकशी कर मामले का खुलासा करने में सफलता मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed