{"_id":"5c03d4f2bdec224149216851","slug":"151543754994-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुते के भौंकने पर वारदात दिए बिना भागे बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुते के भौंकने पर वारदात दिए बिना भागे बदमाश
Updated Sun, 02 Dec 2018 06:19 PM IST
विज्ञापन
कुत्ते के भौंकने पर वारदात किए बिना भागे बदमाश
लोनी। कोतवाली क्षेत्र की न्यू विकास नगर कालोनी स्थित एक घर में शुक्रवार रात चोरी व लूट के इरादे से पांच से छह हथियारबंद बदमाश घुस गए। कुत्ते के भौंकने पर घर में मौजूद एक युवती जग गई और शोर मचाने पर बदमाश वारदात किए बिना ही भाग गए। बदमाशों की फुटेज पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित परिवार ने अज्ञात के खिलाफ थाने में शिकायत की है।
न्यू विकास नगर में मोहित परिवार के साथ रहते हैं। वह लोनी में एक कपड़े की दुकान पर काम करते हैं। शुक्रवार रात परिवार के सभी लोग खाना खा कर सो गए। मोहित ने बताया कि रात करीब तीन बजे पांच से छह बदमाश उनके मकान का मेन गेट खोलकर अंदर घुस आए। कुछ बदमाशों के पास हथियार भी थे। इस दौरान कुत्ते के भौंकने पर मकान की दूसरी मंजिल में सो रही आरती उठ गई। उसने बदमाशों को देखकर शोर मचा दिया, जिससे घर के सभी सदस्य जग गए। सभी के उठने पर बदमाश भाग गए। घटना पास के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। एसएचओ उमेश पांडेय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज लेकर बदमाशों की तलाश की जा रही है।