{"_id":"597e20dc4f1c1b07348b46be","slug":"150143825916-pilakhwa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने युवक से नगदी और मोबाइल फोन लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने युवक से नगदी और मोबाइल फोन लूटा
Updated Sun, 30 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों ने युवक से नगदी और मोबाइल फोन लूटा
पिलखुवा। मोदीनगर-पिलखुवा मार्ग पर रविवार सुबह गांव अतरौली के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवक से 1500 रुपये की नकदी और मोबाइल फोन लूट लिए। विरोध करने पर युवक के साथ मारपीट कर बदमाश फरार हो गए। पुलिस मामले की जानकारी से इंकार कर रही है।
मोदीनगर की शिवपुरी कालोनी निवासी प्रमोद कुमार रविवार सुबह करीब सात बजे बाइक से अपनी बहन सुनीता की ससुराल गांव हिंडालपुर जा रहा था। तभी अतरौली गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लेकर युवक से डेढ़ हजार की नकदी और मोबाइल फोन लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। कोतवाल पंकज लवानिया ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। इस संबंध में कोतवाली में कोई सूचना नहीं आई है। अगर तहरीर आएगी तो मामले की जांच पड़ताल कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो