{"_id":"5caa5939bdec2214391ee694","slug":"101554667833-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल साइट पर महिला का नंबर डाल लिखी अशर्ील बात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोशल साइट पर महिला का नंबर डाल लिखी अशर्ील बात
विज्ञापन
सोशल साइट पर महिला का नंबर डाल लिखीं आपत्तिजनक बातें
साहिबाबाद। इंदिरापुरम क्षेत्र में रहने वाली महिला का मोबाइल नंबर एक युवक ने सोशल साइट पर डालकर आपत्तिजनक बातें लिख दीं। साथ ही आरोपी ने महिला का मोबाइल नंबर ट्रेन के शौचालय में भी लिख दिया। महिला के मोबाइल पर अभद्र मैसेज और कॉल आ रहे हैं। महिला ने इंदिरापुरम थाने में मामले की शिकायत की है। पुलिस शिकायत के आधार पर जांच कर रही है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि तीन माह पहले उनके मोबाइल पर एक युवक ने आपत्तिजनक मैसेज भेजा था, विरोध करने पर युवक गाली-गलौच करने लगा। युवक ने पीड़िता का मोबाइल नंबर फेसबुक पर डाल दिया और आपत्तिजनक बातें लिखते हुए महिला के नंबर पर लोगों से कॉल करने को कहा। आरोप है कि युवक ने महिला की छोटी बहन की फेसबुक से फोटो लेकर दूसरी आईडी बनाई और आपत्तिजनक पोस्ट के साथ उसका नंबर भी डाल दिया। इसके बाद लोगों के मैसेज और कॉल आने लगे। साथ ही महिला का नंबर ट्रेन के शौचालय में भी लिख दिया, यह बात एक कॉलर ने बताई। महिला का आरोप है कि आरोपी उनकी छोटी बहन से शादी करने का दबाव बना रहा है। बहन के मना करने पर वह परेशान करता है। पीड़िता का आरोप है कि हर दिन 50 से अधिक कॉल आ रही हैं। उन्होंने कार्रवाई के लिए पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने आरोपी को दूसरे जिले का बताकर कार्रवाई से इंकार कर दिया। हालांकि एसएचओ इंदिरापुरम संदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।