फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   बीएससी के छात्र का था डासना फ्लाईओवर के नीचे मिला शव-Ghaziabad city

बीएससी के छात्र का था डासना फ्लाईओवर के नीचे मिला शव-Ghaziabad city

Sat, 06 Jan 2018 01:14 AM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
बीएससी के छात्र का था डासना फ्लाईओवर के नीचे मिला शव-Ghaziabad city

विज्ञापन
बीएससी के छात्र का था डासना फ्लाईओवर के नीचे मिला शव

मसूरी। डासना फ्लाईओवर के नीचे झाड़ियों में 31 दिसंबर को मिला शव आईएमएस कालेज के बीएससी बायोटेक के छात्र लोकेश श्रीवास्तव का था। छात्र के पिता ने शुक्रवार को मसूरी पहुंचकर शव की शिनाख्त की। 30 दिसंबर को वह दोस्तों के साथ नैनीताल जाने के लिए घर से निकला था। उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पिता ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

लोकेश के पिता राजीव श्रीवास्तव ने पुलिस को बताया कि वह फगनौल एटा के रहने वाले हैं। उनका बेटा लोकेश आईएमएस डासना में बीएससी बायोटेक में द्वितीय वर्ष में पढ़ता था। वह पहले कालेज के हॉस्टल में रहता था। दो माह पहले उसने कोटगांव में दोस्तों के साथ रहना शुरू किया था। चौधरी मोड़ के पास ही लोकेश के चाचा रवि श्रीवास्तव भी रहते हैं। परिजनों ने पुलिस को बताया कि 30 दिसंबर को लोकेश की योजना दोस्तों के साथ नैनीताल नया साल का जश्न मनाने जाने का था। इसके लिए उसने चाचा रवि से दो हजार रुपये भी लिए थे। रुपये लेकर वह घर से निकल गया, लेकिन उसका पता नहीं चला। 31 दिसंबर को उसका शव डासना फ्लाईओवर के नीचे झाड़ियों में पड़ा मिला। गला रेतकर उसकी हत्या की गई थी। उसकी छाती और पीठ पर भी चाकू से वार किए गए थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। एसपी ग्रामीण अरविंद कुमार मौर्य ने बताया कि उसके दोस्तों ने शव की शिनाख्त की थी। इसके बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि राजीव श्रीवास्तव ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed