फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Couple beaten up for protesting abuse, case filed against three

Ghaziabad News: गाली देने का विरोध करने पर दंपती को पीटा, तीन पर केस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Couple beaten up for protesting abuse, case filed against three
मोदीनगर। कस्बा फरीदनगर में गाली देने का विरोध करने पर आरोपियों ने दंपती की बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोपियों ने डंडा मारकर महिला शमा का सिर फोड़ दिया। शमा को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने तीन के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कस्बा फरीदनगर निवासी शमा के अनुसार पड़ोसी अपराधी किस्म के है। आरोपी आए दिन शमा और उसके परिवार को परेशान करते रहते हैं। बताया कि शनिवार रात पति दानिश बाजार गया हुआ था,शमा घर पर अकेली थी। इसी दौरान आरोपी शमा के घर में घुस गए और अभद्रता करते हुए गाली गलौंज करने लगे। तब शोर सुनकर पहुंचे मोहल्ले वालों ने मामला शांत करा दिया। दानिश घर लौटा तो शमा ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद शमा और दानिश विरोध जताने आरोपियों के घर पहुंचे आरोपियों ने दपंती पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। हमलें मे दानिश और शमा घायल हो गई। डंडा लगने से शमा के सिर में गहरी चोट आई। लोगों की भीड़ जमा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि तहरीर के अनुसार वसीम,दानिश और रुखसाना निवासी फरीदनगर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed