{"_id":"65f0be8ae55b02b3ce0dba54","slug":"corona-confirmed-in-three-patients-who-arrived-for-treatment-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-330614-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: इलाज के लिए पहुंचे तीन मरीजों में कोरोना की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: इलाज के लिए पहुंचे तीन मरीजों में कोरोना की पुष्टि
विज्ञापन
गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण के तीन मरीजों की पुष्टि हुई है। तीनों मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार समेत अन्य समस्या होने पर उपचार के लिए एमएमजी अस्पताल की ओपीडी में इलाज कराने पहुंचे थे। डॉक्टर की सलाह पर जांच कराई तो कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इस जिले में नौ सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें आठ मरीज होम आइसोलेट हैं, जबकि एक मरीज निजी अस्पताल में भर्ती है।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि मिशलगढ़ी निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति को आठ मार्च से उल्टी, जुकाम व बुखार की परेशानी हो रही थी। एमएमजी अस्पताल की ओपीडी में उपचार के लिए पहुंचे थे। सेवानगर निवासी बुजुर्ग महिला को भी सर्दी, जुकाम व कमजोरी की शिकायत पर एमएमजी अस्पताल में इलाज के लिए गई थीं। इसके अलावा नन्दग्राम निवासी 28 वर्षीय महिला भी सात मार्च से जुकाम, सर्दी एवं पीठ में दर्द की शिकायत होने पर जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंची थी।