फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Congress former LS Candidate and speaker doli sharma threatened by pakistani twitter ID

यूपी: कांग्रेस प्रवक्ता डोली शर्मा की जान को खतरा, ट्विटर पर पाकिस्तान से मिली मारने की धमकी

Sat, 09 Jul 2022 05:14 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 09 Jul 2022 05:14 PM IST
सार

डोली शर्मा का कहना है कि 6 जुलाई को उनके पिता के घर पर दिल्ली के एक अधिवक्ता मिलने के लिए आए थे जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसपर राव तहसीन काशिफ आईडी से अभद्र बातें बोलकर एके-47 से मारने की धमकी दी गई। 

विज्ञापन
Congress former LS Candidate and speaker doli sharma threatened by pakistani twitter ID
डोली शर्मा - फोटो : ट्विटर @dollysharmaINC

विस्तार

कांग्रेस की पूर्व लोकसभा प्रत्याशी और प्रदेश प्रवक्ता डोली शर्मा को कराची पाकिस्तान से ट्विटर पर जान से मारने की धमकी मिली है। डोली शर्मा का कहना है कि 6 जुलाई को उनके पिता पूर्व महानगर अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज के घर पर दिल्ली के एक अधिवक्ता मिलने के लिए आए थे जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। 
विज्ञापन


इसी तस्वीर पर राव तहसीन काशिफ आईडी से कांग्रेस नेत्री को अभद्र बातें बोलकर एके-47 से मारने की धमकी दी गई। हालांकि यह धमकी किस वजह से दी गई है अभी इसके बारे में कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है। कांग्रेस नेत्री ने बताया कि उन्होंने पाकिस्तान या विशेष धर्म के प्रति कोई टिप्पणी भी नहीं की थी, इसके बावजूद धमकी मिलना अकारण है।
विज्ञापन


उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी और लिंक रोड थाना पुलिस व साइबर सेल प्रभारी को लिखित शिकायत भेजकर अपनी और परिवार वह इलाके की सुरक्षा की मांग की है। डोली शर्मा का कहना है कि ट्विटर पर और लिखित शिकायत देने के बाद भी अभी तक उन्हें प्रशासन की तरफ से संपर्क नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed