फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Company owner molests after demanding loan of Rs 4.50 lakh and salary

Ghaziabad News: कंपनी मालिक ने उधार के 4.50 लाख और वेतन मांगने पर की छेड़छाड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Company owner molests after demanding loan of Rs 4.50 lakh and salary
कौशांबी। शालीमार गार्डन की महिला ने निजी कंपनी के मालिक पर उधार के साढ़े चार लाख रुपये और 40 हजार वेतन मांगने पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। कौशांबी पुलिस ने शिकायत पर कंपनी मालिक पर रकम हड़पने और छेड़छाड़ करने पर नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला ने शिकायत दी कि पति की मृत्यु के बाद कौशांबी थाना क्षेत्र की एक कंपनी में नौकरी की थी। कंपनी मालिक पंकज ने उनसे साढ़े चार लाख रुपये मदद के बहाने ले लिए थे। इस बीच उनसे नजदीकी बढ़ाकर संबंध बनाने का दबाव बनाया। उन्होंने विरोध किया तो मारने की धमकी दी। पुलिस में शिकायत की बात कहने पर उन्हें अपने केबिन में बुलाया। वहां उनसे अश्लीलता की। शोर मचाने पर उन्हें कंपनी से निकालकर धमकी दी। आरोप है कि कंपनी मालिक ने उन्हें 40 हजार रुपये वेतन भी नहीं दिया। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed