{"_id":"6791428c86b47bfa8804a788","slug":"cold-drink-agency-operator-committed-suicide-by-consuming-poison-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-558683-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कोल्ड ड्रिंक एजेंसी संचालक ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कोल्ड ड्रिंक एजेंसी संचालक ने जहर खाकर दी जान
विज्ञापन
गाजियाबाद। मधुबन-बापूधाम की संजयनगर कालोनी में कोल्ड ड्रिंक एजेंसी संचालक सूरज गुप्ता (32) ने जहर खाकर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि कारोबार में संजय को काफी नुकसान हो गया था।
एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि संजयनगर सेक्टर-23 निवासी सूरज गुप्ता कोल्ड ड्रिंक एजेंसी चलाते थे। मंगलवार रात सूरज गुप्ता ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूरज की पत्नी ने बताया कि कोल्ड ड्रिंक आपूर्ति के कारोबार में पति को काफी नुकसान हो गया था। कर्ज लेकर कारोबार शुरू किया था और बाजार से भी भुगतान नहीं मिल रहा था। इसको लेकर वह कई दिनों से परेशान थे। सूरज गुप्ता के परिवार में दो बच्चे, पत्नी और बुजुर्ग मां हैं।