{"_id":"68cb15a37c857f00960eae4a","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-will-be-in-the-city-on-19th-ghaziabad-news-c-30-gbd1016-723137-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 को रहेंगे शहर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 को रहेंगे शहर में
विज्ञापन
नेहरू नगर स्थित फ्लाईओवर पर पेंट करते कर्मी। संवाद
गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 सितंबर शुक्रवार को शहर में मौजूद रहेंगे। इसकी तैयारियों के संबंध में बुधवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने अधिकारियों के साथ बैठक की और नेहरूनगर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि विकसित भारत- विकसित उत्तर प्रदेश के शताब्दी संकल्प कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें मुख्यमंत्री का आगमन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री हिंडन एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे जहां से वह हेलिकॉप्टर से ग्रेटर नोएडा जाएंगे और वहां से हेलिकॉप्टर से ही पुलिस लाइन्स पहुंचेंगे। पुलिस लाइन से वह ऑडिटोरियम कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री के आगमन से पहले चकाचक हुआ शहर
विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश, आत्मनिर्भर भारत-आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के शताब्दी संकल्प@ 2047 कार्यक्रम का आयोजन 19 सितंबर को नेहरूनगर स्थित पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में किया जाएगा। इसकी तैयारियों के लिए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने बुधवार कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में कार्यक्रम स्थल और आवागमन मार्ग पर साफसफाई, स्वच्छता, यातायात व्यवस्था सहित कार्यक्रम स्थल पर पार्किंग की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर 12 स्टाल लगाए जायेंगे जो कि अलग-अलग सेक्टर पर आधारित होंगे। कार्यक्रम मार्ग और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते रहें। बैठक में एडसीपी आलोक प्रियदर्शी, नगरायुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक, सीडीओ अभिनव गोपाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
हो रही रंगाई-पुताई, भरे जा रहे गड्ढे
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल से लेकर आवागमन मार्ग पर बुधवार को युद्धस्तर पर कार्य होता दिखाई दिया। नेहरूनगर फ्लाइओवर सहित होली चाइल्ड चौराहा और आगे की सड़क के गड्ढे भरने से लेकर डिवाइडर की मरम्मत और रंगाई पुताई का काम हो रहा है। इसके अलावा राजनगर एक्सटेंशन चौराहे से लेकर शहर भर के मुख्यमार्गों पर पैचवर्क का कार्य किया जा रहा है। नगर-निगम के मुख्य अभियंता निर्माण एनके चौधरी ने बताया कि ऑडिटोरियम सहित सभी स्थानों पर साफ-सफाई से लेकर लाइटिंग और सुंदरीकरण का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के आगमन से पहले चकाचक हुआ शहर
विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश, आत्मनिर्भर भारत-आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के शताब्दी संकल्प