{"_id":"66ff1fa4ff1b8bee600ccb24","slug":"cheated-of-rs-1521-lakh-on-the-pretext-of-completing-the-task-ghaziabad-news-c-30-gbd1006-480863-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: टास्क पूरा करने का झांसा देकर \nकी 15.21 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: टास्क पूरा करने का झांसा देकर की 15.21 लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन
गाजियाबाद। साइबर ठगों ने रिव्यू करने का टास्क देकर इंदिरापुरम निवासी इंदू जैन से 15.21 लाख रुपये ठग लिए। शातिरों ने पहले उन्हें रिव्यू करने पर मुनाफे के रूप में 200 रुपये दिए। उसके बाद उन्हें विश्वास में लेकर निवेश के नाम पर कई बार में 15.21 लाख रुपये ले लिए। शातिरों ने कई बार में छह खातों में उनसे रकम ट्रांसफर कराई। उन्होंने साइबर अपराध थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
इंदू जैन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 सितंबर को उनके पास एक कॉल आई। कॉलर ने उन्हें टेलीग्राम ग्रुप में जुड़ने के लिए प्रेरित किया और टास्क पूरा करने पर अच्छी कमाई होने की बात बताई। पहले तो उन्हें इंटरनेट पर गूगल रिव्यू करने का टास्क बताया गया। ग्रुप में जोड़ने के बाद उन्हें बताया गया कि एक से पांच टास्क करने पर 200 रुपये और 300 रुपये कमीशन, सात से 11 टास्क रने पर चार सौ रुपये और 1200 रुपये कमीशन मिलेंगे। शुरुआत में जब उन्होंने टास्क पूरा किया तो उन्हें यूपीआई के जरिये 200 रुपये मिले।
विश्वास होने पर शातिरों ने उन्हें रुपये निवेश करने पर ज्यादा कमाई की बात बताई। ऐसा करके उनसे धीरे-धीरे 15.21 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। जब उन्होंने रुपये निकालने का प्रयास किया तो और रकम की मांग की जाने लगी। रकम वापस नहीं मिलने पर ठगी का एहसास हुआ। एडीसीपी अपराध सच्चिदानंद ने बताया कि मामले में ठगी गई रकम को फ्रीज कराने का प्रयास किया जा रहा है। जिन खातों में रकम भेजी है उनकी जानकारी निकलवाई जा रही है।