फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Cheated of Rs 12 lakh by giving Rs 12 thousand in the name of share trading

Ghaziabad News: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 12 हजार देकर 12 लाख रुपये ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 12 lakh by giving Rs 12 thousand in the name of share trading
गाजियाबाद। शेयर ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगों ने इंदिरापुरम के रहने वाले संदेश कुमार जैन को तीन बार में 12 हजार रुपये का मुनाफा देकर 12 लाख रुपये ठग लिए। उन्होंने फेसबुक पर ऑनलाइन ट्रेडिंग का विज्ञापन देखा था, जिसपर क्लिक करने के बाद उन्हें ग्रुप में जोड़ा गया और ठगी शुरू की। मामले में उन्होंने साइबर अपराध थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

संदेश कुमार का कहना है कि उन्होंने फेसबुक पर ऑनलाइन ट्रेडिंग का एक विज्ञापन देखा, जिस पर क्लिक करने के बाद वह एक व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ गए। वहां उन्हें ऑनलाइन ट्रेडिंग के बारे में बताया गया और ट्रेडिंग करने पर उन्हें 2500, 3000 और 6500 रुपये भी मिले। इसके बाद उनसे आईपीओ में रुपये निवेश कर मोटे मुनाफे का झांसा दिया। विश्वास में आकर उन्होंने कई बार करीब 11,98,599 रुपये निवेश कर दिए। ठगों ने छह खातों में रकम ट्रांसफर कराई। उन्होंने रुपये निकालने का प्रयास किया तो उनसे और रुपये की मांग की गई। ठगी का एहसास होने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की। एडीसीपी अपराध सच्चिदानंद का कहना है कि मामले में ठगी गई रकम को फ्रीज कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed