फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Chain pulled from woman's neck near Kaushambi metro station

Ghaziabad News: कौशांबी मेट्रो स्टेशन के पास महिला के गले से चेन खींची

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Chain pulled from woman's neck near Kaushambi metro station
कौशांबी। अपने रिश्तेदार के घर दिल्ली के बदरपुर बॉर्डर से वैशाली पहुंची सौम्या कुशवाहा के गले से कौशांबी मेट्रो स्टेशन के पास बाइक सवारों ने चेन खींच ली। उन्होंने पकड़ने की कोशिश की लेकिन असफल रहीं। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में सौम्या कुशवाहा ने बताया कि वह बदरपुर बॉर्डर के पास की रहने वाली हैं। 23 फरवरी को वह अपने रिश्तेदार के घर वैशाली आई थीं। मेट्रो स्टेशन के बाद उनके पीछे से आए दो बाइक सवारों ने झपट्टा मारकर उनके गले से चेन खींचकर भाग गए। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में संदिग्ध बाइक सवार दिखाई हैं, उनकी तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed