{"_id":"5929a1a94f1c1b6403537f50","slug":"cbse-results-of-12th-today-the-beats-of-test-takers-and-parents-increased","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट आज, परीक्षार्थियों और अभिभावकों की धड़कने बढ़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट आज, परीक्षार्थियों और अभिभावकों की धड़कने बढ़ीं
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 27 May 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
CBSE STUDENTS
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट आज (रविवार) शाम चार बजे जारी होगा। रिजल्ट जारी होने की उल्टी गिनती शुरू होते ही हजारों बच्चों व अभिभावकों की धड़कने तेज हो गईं हैं। कुछ के मन में अच्छे स्कोर की चिंता है तो कुछ बच्चों को एक या दो पेपर को लेकर टेंशन है। जिले के करीब 19 हजार छात्रों को रिजल्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
डीपीएसजी की प्रिंसिपल और नोडल प्रभारी ज्योति गुप्ता ने बताया कि सीबीएसई 12वीं की परीक्षा के लिए गाजियाबाद में 34 सेंटर बनाए गए थे। 9 मार्च से हुई बोर्ड परीक्षाओं में 21733 बच्चे शामिल हुए थे। इनमें से 12वीं कक्षा के 18427 परीक्षार्थी शामिल थे।
विज्ञापन
परीक्षा परिणाम जानने के लिए सभी सीबीएसई स्कूल रविवार को खुले रहेंगे। ठाकुरद्वारा स्कूल की प्रिंसिपल पूनम शर्मा ने बताया कि रविवार को स्कूल के सभी स्टाफ को बुलाया गया है। सीबीएसई द्वारा रिजल्ट अपलोड करते ही स्कूल में रिजल्ट कंपाइल कर बच्चों को उनका परिणाम बताया जाएगा।
विज्ञापन
सीबीएसई बारहवीं कक्षा के छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन भी देख सकेंगे। सीबीएसई की साइट पर रिजल्ट का लिंक दिया गया है, जिसमें बच्चे अपना नाम व रोल नंबर डालकर रिजल्ट देख सकेंगे।
यहां देखें ऑनलाइन रिजल्ट
www.result.nic.in
www.cbseresults.nic.in
www.cbse.nic.in
क्या है काउंसलर की सलाह
- रिजल्ट को लेकर घबराएं नहीं, परिणाम जो भी आए, उसे सकारात्मक रूप से लें
- परिणाम उम्मीद के मुताबिक न आने पर परिजन बच्चों के व्यवहार पर ध्यान रखें। उन्हें परेशान न होने दें। साथ ही विश्वास दिलाएं कि सब अच्छा होगा।
- अपने मुकाबले दूसरों के परिणाम देखकर परेशान न हों
एनजीओ ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद किसी भी तरह के सवाल के लिए संवेदना सोसायटी ने अपना हेल्पलाइन नंबर बच्चों व अभिभावकों के लिए जारी किया है। सोसायटी के हेल्पलाइन नंबर 9810331222 पर लोग सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक मनोचिकित्सक डा.आर चंद्रा और डा. संजीव त्यागी से बात कर सकेंगे। यह हेल्पलाइन नंबर 20 जून तक लोगों के लिए चालू रहेगा।