फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Case on three including former councilor in case of plot grab

Ghaziabad News: प्लाट हड़पने के मामले में पूर्व पार्षद समेत तीन पर केस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Case on three including former councilor in case of plot grab
गाजियाबाद। अकबरपुर बहरामपुर में एक प्लाट के फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर बैनामा अपने नाम कराकर प्लाट हड़पने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित प्लाट मालिक ने कोर्ट के आदेश पर पूर्व पार्षद समेत तीन के खिलाफ क्रासिंग रिपब्लिक थाने में केस दर्ज कराया है। अकबरपुर बहरामपुर निवासी मनोज प्रसाद निराला का कहना है कि उनका 50 गज का एक प्लाट संदीप एंक्लेव अकबरपुर बहरामपुर में है। इसकी रजिस्ट्री उनके पास ही है। आरोप है कि पूर्व पार्षद पिंटू सिंह ने अपने दो साथी जयचंद शर्मा और मोहम्मद शमशाद के साथ मिलकर प्लाट के फर्जी दस्तावेज तैयार करा लिए और इसकी अपनी पत्नी के नाम बैनामा करा लिया। इसकी जानकारी होने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में उन्होंने कोर्ट का सहारा लेकर पिंटू सिंह, जयचंद शर्मा और मोहम्मद शमशाद के खिलाफ केस दर्ज कराया है। एसीपी वेव सिटी रवि प्रकाश सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed