{"_id":"68755668a3e0ef690004d7f8","slug":"case-filed-against-13-quacks-who-ran-clinics-without-degrees-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-7418-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बिना डिग्री क्लीनिक चलाने वाले 13 झोलाछापों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बिना डिग्री क्लीनिक चलाने वाले 13 झोलाछापों पर मुकदमा
विज्ञापन
खोड़ा। थानाक्षेत्र के प्रकाश नगर, आजाद विहार, इंदिरा विहार समेत अन्य इलाकों में बिना डिग्री के क्लीनिक चला रहे 13 झोलाछापों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा चिकित्सा विभाग की तरफ से नियुक्त नोडल अधिकारी फर्जी चिकित्सक की तहरीर पर दर्ज किया गया है। तीन जून को खोड़ा इलाके में छापेमारी के दौरान सभी 13 डॉक्टरों के पास डिग्री नहीं मिली थी। विभाग ने दो जुलाई तक दस्तावेज जमा करने का समय दिया था। इसके बाद भी डिग्री न दिखा पाने की स्थिति में उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
चिकित्सा विभाग के नोडल अधिकारी ने बताया कि तीन जून को खाेड़ा के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी की गई थी। मलिक जनरल फिजिशियन एवं चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. अब्दुल्ला मलिक, स्किन क्लीनिक के डॉ. एनडी प्रसाद, आरव क्लीनिक के डॉ. एसके खान, आसिफ क्लीनिक डॉ. वाजिद अली, साहिल हैल्थ क्लीनिक के डॉ. साहिल, दीपक मेडिकल सेंटर के बीडी सिंह, शिफा क्लीनिक के डॉ. अनादिल, डॉ. साहिल, एमएस क्लीनिक के डॉ. मनवीर, ब्राइट हेल्थ केयर के डॉ. सैफी, कार्डियो डायबिटीज एंड जनरल ओपीडी के संचालक डॉ. विकास और डॉ. विश्वास बिना डिग्री के मरीजों की जांच करते मिले। जब विभागीय अधिकारियों ने सभी से दस्तावेज मांगे तब न तो डिग्री मिली और न ही कोई अन्य दस्तावेज। उन्हें कार्यालय में प्रमाणपत्र जमा करने के लिए करीब एक माह का समय दिया गया लेकिन वह डिग्री और दस्तावेज जमा नहीं करा पाए।
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।