फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Car driver's dead body found hanging

Ghaziabad News: फंदे से लटका मिला गाड़ी चालक का शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
Car driver's dead body found hanging
इंदिरापुरम। वसुंधरा सेक्टर-15 में रहने वाले गाड़ी चालक का शव सोमवार सुबह उसके घर के अंदर कमरे में फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना के दौरान चालक की पत्नी बच्चों के साथ मायके गई थी।
विज्ञापन

सेक्टर-15 स्थित मकान में रहने वाले पंकज सिन्हा गाड़ी चालक थे। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र सिंह ने बताया कि पुलिस को सुबह जानकारी मिली थी। पंकज के परिजनों ने बताया कि चार दिन पहले पंकज की पत्नी अपने मायके दिल्ली के विवेक विहार में तीनों बच्चों के साथ गई थीं। सोमवार सुबह सभी को घर आना था। पंकज के परिजनों ने सुबह आवाज लगाई लेकिन, अंदर से कोई आवाज नहीं आई। उन्होंने झांककर देखा तो पंकज का शव फंदे से लटका था। एसीपी ने बताया कि मौत के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed