{"_id":"665cef99b6d67455b705f754","slug":"candidates-claiming-their-respective-victories-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-389556-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे प्रत्याशी
विज्ञापन
गाजियाबाद। मतगणना का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। मंगलवार को होने वाली मतगणना की तैयारियां पुलिस-प्रशासन की ओर से पूरी कर ली गई हैं। प्रत्याशी भी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। कोई चार तो कोई डेढ़ लाख के अंतर से अपनी जीत मान रहा है।
26 अप्रैल को दूसरे चरण में हुए मतदान में 29,45,487 में से 14,68,710 मतदाताओं ने वोट दिया था। 14 प्रत्याशी मैदान में थे। भाजपा से अतुल गर्ग, कांग्रेस से डॉली शर्मा और बसपा से नंद किशोर पुंडीर मैदान में हैं। परिणाम की घड़ी नजदीक आ गई है। किसके सिर जीत का सेहरा सजेगा इसका फैसला कल शाम छह बजे तक हो जाएगा। अमर उजाला से बातचीत में सभी प्रत्याशियों ने अपनी-आपनी जीत का दावा किया है।
अतुल गर्ग (भाजपा)
मेरा अनुमान है कि मुझे आठ से नौ लाख वोट मिले हैं। रालोद के साथ गठबंधन का फायदा मिला है। विकास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सबका साथ सबका विकास वाली सोच का समाज पर व्यापक असर पड़ा है। सभी वर्गों से वोट मिला है। जीत का अंतर चार लाख से अधिक का होगा।
विज्ञापन
डॉली शर्मा (कांग्रेस)
मुझे सभी वर्गों से वोट मिला है। गठबंधन का पूरा फायदा मिला है। हर वर्ग से वोट मिला है। इस बार बदलाव की बयार चली है। ऐतिहासिक नतीजा आने जा रहा है। मेरा अनुमान है कि इस बार करीब नौ लाख वोट मिले हैं। जीत का अंतर डेढ़ लाख से ज्यादा होगा।
नंद किशोर पुंडीर (बसपा)
बसपा की नीतियों से प्रभावित होकर हर वर्ग के लोगों ने वोट किया है। पारंपरिक वोट के अलावा हर जाति का वोट मुझे मिला है। मैं क्षत्रिय समाज से हूं। मुझे इस समाज से भी भरपूर वोट मिला है। धौलाना और लोनी से 50 फीसदी से अधिक वोट मिले हैं। मेरा अनुमान है कि सात लाख से अधिक वोट मिले हैं। जीत का अंतर कम से कम 50 हजार का होगा।
-- -- -- -- --
एक नजर मतदान पर
कुल मतदाता : 29,45,487
पड़े मत : 14,68,710
प्रत्याशी : 14
मतदान प्रतिशत : 49.86