फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bullies beat up salesman for not giving beer at arbitrary prices, case registered

Ghaziabad News: मनमाने दामों पर बीयर न देने पर दबंगों ने सेल्समैन को पीटा, केस दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Bullies beat up salesman for not giving beer at arbitrary prices, case registered
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर कादराबाद स्थित चौकी के समीप सरकारी बीयर की दुकान पर सोमवार रात दबंगों ने मनमाने दामों पर बीयर नहीं देने पर सेल्समैन को दुकान से खींचकर बुरी तरह पीटा। गंभीर रूप से घायल सेल्समैन को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है। गांव विद्यापुर निवासी हरेंद्र कादराबाद स्थित सरकारी बीयर की दुकान पर सेल्समैन है। हरेंद्र ने बताया कि सोमवार रात करीब 9.30 बजे दो युवक दुकान पर पहुंचे और सस्ते दामों पर बीयर मांगने लगे। हरेंद्र ने निर्धारित दाम पर ही बीयर बिक्री की बात कही। आरोप है कि मनमाने दामों पर बीयर नहीं देने से आरोपी आगबबूला हो गए और गाली-गलौज करते हुए उसको दुकान से खींचकर उसे बुरी तरह पीटा। मौके पर जमा भीड़ ने किसी तरह सेल्समैन को बचाया। इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर बादल और मोनू निवासी कादराबाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed