फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshahar Three people buried under mud, woman dead

मिट्टी की ढांग के नीचे दबे तीन लोग, महिला की मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 03:22 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar Three people buried under mud, woman dead
ऊंचागांव। नरसेना थाना क्षेत्र के गांव मवई निवासी दो महिला व एक युवक के ऊपर गंगा किनारे खुदाई के दौरान मिट्टी की ढांग गिर गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि, एक महिला व एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। वहीं, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। खबर लिखे जाने तक अंतिम संस्कार नहीं किया जा सका था। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव मवई निवासी 30 वर्षीय लक्ष्मी पत्नी वीरेंद्र शनिवार सुबह गांव निवासी कुंता पत्नी नंदकिशोर व कंछिद पुत्र ओमपाल के साथ मांडू आश्रम के निकट गंगा तट पर मिट्टी लेने के लिए गई थीं। बताया गया कि सुबह करीब आठ बजे तीनों गंगा तट पर मिट्टी खोद कर बुग्गी में डाल रहे थे। इस दौरान अचानक मिट्टी की ढांग भरभराकर तीनों के ऊपर आ गिरी। लक्ष्मी ढांग में अंदर की तरफ थी। शोर शराबा होने पर गंगा किनारे मौजूद कुछ किसानों व ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर सबसे पहले कुंता व कंछिद को बाहर निकाला। इसके बाद लक्ष्मी को भी बाहर निकाला गया। ग्रामीणों ने एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन एंबुलेंस के मौके पर न पहुंचने पर ग्रामीण खुद ही तीनों घायलों को अस्पताल ले गए। लेकिन लक्ष्मी की रास्ते में ही मौत हो गई। वहीं, कुंता व कंछिद को घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लक्ष्मी की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर हल्का लेखपाल व पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। खबर लिखे जाने तक अंतिम संस्कार नहीं किया जा सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed