फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bulandshahar covid-19 seven corona patient found positive including Hapur resident woman infected

हापुड़ निवासी महिला समेत सात मिले कोरोना संक्रमित

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
Bulandshahar covid-19 seven corona patient found positive including Hapur resident woman infected
माई सिटी रिपोर्टर बुलंदशहर। जनपद में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को कोराना संक्रमण के मामले १०० के पार हो गए। एक हापुड़ निवासी महिला समेत सात में नए कोरोना संक्रमण के मामले मिलने के बाद अब कुल केसों की संख्या १०२ हो गई है। जिसमें अब तक दो की मौत और ६१ संक्रमित व्यक्ति ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में ४० संक्रमित मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा हैं। वहीं, एक केस स्वास्थ्य विभाग हापुुड़ स्थानांतरित करने की बात कह रहा है। लॉकडाउन ४.० शुरू होते ही जनपद में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा तेजी से बढऩे लगा हैं। चार दिन में १३ प्रवासी समेत २२ अन्य लोगों में कोरोना संक्रमण के मामले मिल चुके हैं। जिसमें एक की मौत और एक मामला हापुड़ से जुड़ा होना बताया जा रहा हैं। स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार बुधवार को शिकारपुर निवासी दो संक्रमित मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया था, जिसके बाद जनपद में ३३ संक्रमित शेष रह गए थे। वहीं, बृहस्पतिवार को नोएडा में उपचार के दौरान मृत सिकंदराबाद निवासी वृद्ध का मामला बुलंदशहर स्थानांतरण कर दिया गया। जिसके बाद जनपद का आंकड़ा और बढ़ गया। वहीं, बृहस्पतिवार दोपहर बाद को सात अन्य लोगों में संक्रमण की पुष्टि होने पर आंकड़ा १०२ पहुंच गया। १०२ में ६१ डिस्चार्ज तो दो की हो चुकी मौत स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार १०२ में अब तक ६१ संक्रमित डिस्चार्ज हो चुके हैं। साथ ही दो संक्रमित की उपचार के दौरान मौत हो चुकी हैं। वर्तमान में ३९ संक्रमितों का मेरठ, हापुड़ और बुलंदशहर में उपचार चल रहा हैं। एक मामला हापुड़ क्षेत्र से जुड़ा हैं। जानकारी के अनुसार गुलावठी क्षेत्र निवासी एक युवती की शादी हापुड़ क्षेत्र में हुई थी, जिसके आधारकार्ड पर अभी गुलावठी क्षेत्र का पता ही अंकित होने के कारण मामला बुलंदशहर से जोड़ा जा रहा हैं।   स्वास्थ्य विभाग के लैब कर्मी में भी मिला संक्रमण बृहस्पतिवार को आई जांच रिपोर्ट में छह लोगों में एक स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल है। जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य निवासी एक लैब टेक्रिशियन है। वह सैंपल लेने का कार्य करता है। फिलहाल वह क्वारंटीन सेंटर में था। उसकी जांच रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है। जिसके बाद विभाग ने उसके संपर्क में आने वाले लोगों की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कोट जनपद निवासी सात लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। जिसमें शिकारपुर निवासी एक महाराष्ट्र से आया प्रवासी, एक नगर और एक गुलावठी क्षेत्र निवासी के साथ चार खुर्जा क्षेत्र के हैं। सात में छह मामले जनपद से और एक मामला हापुड़ क्षेत्र से जुड़ा हैं। साथ ही सिकंदराबाद निवासी की कोरोना से मौत का आंकड़ा भी जनपद में जोड़े जाने से अब तक दो संक्रमित की मौत हो चुकी हैं। वर्तमान में ३९ मरीजों का उपचार चल रहा हैं। - डॉ. रोहताश यादव, एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed