फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshahar covid-19 Coron infection confirmed in nine more people in 24 hours

24 घंटे में नौ और लोगों में कोरोना संक्रमण की हुई पुष्टि

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 03:24 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar covid-19 Coron infection confirmed in nine more people in 24 hours
बुलंदशहर। कोरोना संक्रमण के मामले अनलॉक-वन में तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। जनपद में 24 घंटे में नौ और संक्रमितों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई हैं। जिसमें सिकंदराबाद के पांच, गुलावठी में दो और खुर्जा व नगर में एक-एक संक्रमित की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। जनपद में अब संक्रमितों का आंकड़ा 179 हो गया हैं। जिसमें 101 डिस्चार्ज हो चुके है और पांच की मौत हो चुकी हैं। जबकि अब विभन्न कोविड-19 अस्पतालों में ७३ लोग कोरोना सं जंग लड़ रहे हैं। लॉकडाउन 4.0 में जहां सर्वाधिक संक्रमित मिले थे। वहीं, एक जून से लागू अनलॉक-वन में मात्र छह दिन में अब तक ५२ लोगों में कोराना संक्र्रमण की पुष्टि हो चुकी हैं। जिसमें तीन की मौत भी शामिल हैं। वहीं, दिन-प्रतिदिन जनपद में कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा हैं। स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार गुलावठी क्षेत्र में सब्जी विक्रेता के पुत्र की निजी लैब द्वारा कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर चिट्टा एल-1 अस्पताल में भर्ती कर, संपर्क में आने वालों को क्वारंटीन कर दिया गया। साथ ही बृहस्पतिवार रात्रि को पॉजिटिव आई गुलावठी की दो सगी बहनों के चाचा की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई हैं। इसके अलावा खुर्जा में पूर्व में पॉजिटिव मिले संक्रमित के संपर्क में आने से एक और युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली हैं। अफसर अब कोरोना चेन को तोडऩे में जुट गए हैं। वहीं, नोएडा में कार्यरत नगर निवासी एक युवक की कोरोना जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव प्राप्त हुई। दूसरी और सिकंदराबाद में लगातार संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ हैं। लॉकडाउन पर भारी हो रहा अनलॉक शासन ने लोगों को राहत देने के लिए अनलाक जारी किया था। जिसके पहले चरण में मात्र छह दिन में जनपद में अब तक 52 नए संक्रमित मिल चुके हैं। जिसमें तीन की मौत भी हो चुकी हैं। वहीं, जनपद के कुछ स्थानों पर कोरोना के नए मामले भी सामने आए तो दूसरी और सिकंदराबाद में अब तक 50 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी हैं। नगर का एक अस्पताल हुआ सील कोरोना संक्रमित का उपचार करने पर शनिवार को नगर का एक निजी अस्पताल स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन द्वारा सील कर दिया गया। डॉ. रोहताश यादव ने बताया कालाआम स्थित सुधीर नर्सिंग होम में एक कोरोना संक्रमित महिला की डिलीवरी हुई थी। जिसकी पुष्टि होने पर एहतियात देखते हुए अस्पताल को सील किया गया हैं। कोट कोरोना संक्रमित मिलने के बाद कोरोना चेन को तोडऩे का प्रयास जारी हैं। जनपद में अब तक 179 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। जिसमें पांच की मौत और 101 डिस्चार्ज हो चुके हैं। संक्रमण से बचने के लिए लोगों को लगातार जागरुक किया जा रहा हैं। - डॉ. रोहताश यादव, एसीएमओ/नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed