फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   body of girl was found near Vaishali metro station in Ghaziabad

Ghaziabad Murder: पार्क में खून से लथपथ मिला युवती का शव, शरीर पर चोट के निशान, अभी तक नहीं हुई पहचान

Wed, 01 Jan 2025 02:55 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, कौशांबी(गाजियाबाद)
माई सिटी रिपोर्टर, कौशांबी(गाजियाबाद) Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 01 Jan 2025 02:55 PM IST
सार

गाजियाबाद के पोडियम पार्क में आज सुबह एक युवती का शव मिला। शव खून से लथपथ था। युवती के सीने पर चाकू गोदने के निशान दिखे हैं।

विज्ञापन
body of girl was found near Vaishali metro station in Ghaziabad
चाकू गोदकर युवती की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली सेक्टर 4 स्थित पोडियम पार्क में बुधवार सुबह करीब आठ बजे एक युवती का खून से लथपथ शव मिला। युवती के सीने पर चाकू गोदने के घाव हैं। उसके नाक और मुंह से खून निकल रहा है। सुबह आठ बजे जब स्थानीय व्यक्ति पार्क में टहलने पहुंचे तब उन्होंने शव पड़ा देखा।
विज्ञापन


उन्होंने तुरंत डायल 112 पर फोन करके पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। युवती की उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है। हालांकि अभी तक मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


डीसीपी निमिष पाटील ने बताया कि युवती के शरीर पर चोटों के निशान हैं। नुकीली चीज से गोदने का निशान भी मिला है। बाकी चीजें पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हो पाएंगी। युवती की शिनाख्त और मामले की जांच के लिए पांच टीमें बनाई गई हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed