फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   BJP candidate Sanjeev defeated SP candidate Singhraj in Ghaziabad by-election

संजीव शर्मा के सिर सजा ताज: सपा के सिंहराज को 69,304 वोटों से हराया, बसपा के परमानंद गर्ग की जमानत जब्त

Sat, 23 Nov 2024 09:40 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 23 Nov 2024 09:40 PM IST
सार

गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा ने सपा प्रत्याशी सिंहराज जाटव को 69,304 वोटों से हराया है। 

विज्ञापन
BJP candidate Sanjeev defeated SP candidate Singhraj in Ghaziabad by-election
भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा जीते - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद सदर सीट पर हुए विधानसभा उप चुनाव में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है। पार्टी के उम्मीदवार संजीव शर्मा ने सपा के प्रत्याशी सिंहराज जाटव को 69,304 वोटों के भारी अंतर से हराया है। इस सीट पर 2017 और 2022 के बाद भाजपा की यह लगातार तीसरी जीत है। बसपा उम्मीदवार परमानंद गर्ग तीसरे स्थान पर रहे। उनकी जमानत राशि जब्त हो गई।

विज्ञापन


संजीव शर्मा को 96,850 वोट, सिंहराज जाटव को 27, 174 और परमानंद गर्ग को महज 10,729 वोट मिले। कुल 4,61,644 मतदाताओं में से सिर्फ 33.30 प्रतिशत यानी 1,53,747 ने मतदान किया था। कम मतदान के बावजूद भाजपा की जीत का अंतर बहुत बड़ा रहा। अगर सपा और बसपा को मिले कुल वोट जोड़ भी दें तो आंकड़ा 37,903 पर ही पहुंचता है, जबकि संजीव शर्मा को मिली जीत 69 हजार से ज्यादा वोटों की है। उन्हें 62.99 प्रतिशत वोट हासिल हुए हैं। 37 फीसदी में बाकी सभी उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन


साढ़े चार महीने पहले चार जून को आए नतीजों में सदर क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार अतुल गर्ग कांग्रेस उम्मीदवार डाॅली शर्मा से लगभग 60 हजार वोटों से आगे रहे थे। संजीव शर्मा का प्रदर्शन इससे भी शानदार रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतुल गर्ग के विधायक से सांसद बन जाने पर ही यह सीट खाली हुई थी। गोविंदपुरम अनाज मंडी में शनिवार सुबह आठ बजे वोटों की गिनती शुरू होते ही संजीव शर्मा ने जो बढ़त बनाई, वह आखिर तक जारी रही। कुल 25 राउंड में मतगणना पूरी हुई। संजीव ने सभी राउंड जीते। मैदान में 14 उम्मीदवार उतरे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed