फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bag including laptop, phone stolen from company's assistant manager's room

Ghaziabad News: कंपनी के सहायक प्रबंधक के कमरे से लैपटॉप, फोन समेत बैग चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Bag including laptop, phone stolen from company's assistant manager's room
कौशांबी। के.ए. ब्लॉक में रहने वाले निजी कंपनी के सहायक प्रबंधक के कमरे से चोरों ने कंपनी का लैपटॉप, फोन और बैग चोरी कर लिया। 13 जून की सुबह साढ़े छह बजे वह नींद से जागकर मेनगेट खोलने के बाद दोबारा सो गए। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कौशांबी पुलिस को चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। कौशांबी निवासी दिव्य प्रकाश साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र की निजी कंपनी में सहायक प्रबंधक हैं। वह एक पीजी में किराये पर रहते हैं। उन्होंने शिकायत दी कि 12 जून को ड्यूटी से घर पहुंचकर वह सो गए थे। रोजाना की तरह 13 जून की सुबह साढ़े छह बजे जागकर मेन गेट खोल दिया। इसके बाद एक रिश्तेदार से बात करने के लिए कॉल की लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया। वह कमरे में जाकर दोबारा सो गए। इस बीच चोरों ने कमरे से दो मोबाइल फोन, कंपनी का लैपटॉप, आईकार्ड, हार्ड डिस्क, दो डेबिट कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड, पहचान पत्र, मेट्रो कार्ड, आठ हजार रुपये, चांदी का सिक्का, मोबाइल चार्जर, पेन ड्राइव चोरी कर ली। उन्होंने तुरंत कौशांबी पुलिस को चोरी की शिकायत देकर मुकदमा कराया। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि चोरों की पहचान करने में टीम लगी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed