{"_id":"65e0e31ba65165a2b201c036","slug":"auto-bike-and-car-cabs-will-be-available-from-rrts-stations-ghaziabad-news-c-30-gbd1015-321094-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: आरआरटीएस के स्टेशनों से मिलेगी ऑटो, बाइक और कार कैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: आरआरटीएस के स्टेशनों से मिलेगी ऑटो, बाइक और कार कैब
विज्ञापन
गाजियाबाद। आरआरटीएस कॉरिडोर के स्टेशनों से अपने गंतव्य तक आने-जाने के लिए यात्रियों को ऑटो, बाइक और कार कैब की फीडर सेवाएं भी मिलेंगी। इसके लिए एनसीआरटीसी ने रैपिडो नाम की कंपनी से करार किया है। इससे पहले एनसीआरटीसी ने साहिबाबाद स्टेशन से दिल्ली तक के लिए डीटीसी की वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बस सेवा यात्रियों के लिए शुरू की थी।
एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि फिलहाल यह सुविधा साहिबाबाद से दुहाई तक के प्राथमिकता वाले खंड के स्टेशनों से मिलेगी। जल्द ही दुहाई से मेरठ साउथ तक नमो भारत ट्रेन का संचालन शुरू हो जाने के बाद इस सेवा का भी विस्तार कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यात्रियों के लिए उपलब्ध रैपिडो सेवाओं में ऑटो रिक्शा, दोपहिया टैक्सी और चार पहिया टैक्सी सेवाएं शामिल हैं और नमो भारत ट्रेन के यात्री मोबाइल एप की मदद से रैपिडो टैक्सी को बुक कर सकेंगे। यात्रियों को बुकिंग की प्रक्रिया समझाने के लिए रैपिडो ने साहिबाबाद और गाजियाबाद स्टेशन पर कैप्टन नियुक्त किए हैं। उन्होंने बताया कि ये फीडर सेवा अलग-अलग किराया श्रेणियों पर उपलब्ध हैं।
25 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर पर जल्द ही शुरू होगा संचालन
वर्तमान में दुहाई से आगे मेरठ साउथ तक नमो भारत ट्रेनों का ट्रायल रन चल रहा है। मुरादनगर, मोदीनगर साउथ, मोदीनगर नॉर्थ और मेरठ साउथ आरआरटीएस स्टेशनों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नमो भारत ट्रेन सेवाओं को जल्द ही दुहाई से मोदीनगर नॉर्थ तक विस्तारित किए जाने की उम्मीद है। इससे यात्री साहिबाबाद से मोदीनगर नॉर्थ तक नमो भारत रेल में यात्रा कर सकते हैं, जिससे सेक्शन की लंबाई 42 किमी हो जाएगी. स्टेशन की संख्या भी बढ़कर आठ हो जाएगी।