{"_id":"687be641ab54a264630e00b2","slug":"auto-and-e-rickshaw-drivers-are-charging-fares-of-fifty-to-hundred-rupees-instead-of-ten-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-106650-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दस के बदले पचास से सौ रुपये तक किराया वसूल रहे ऑटो और ई-रिक्शा चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दस के बदले पचास से सौ रुपये तक किराया वसूल रहे ऑटो और ई-रिक्शा चालक
विज्ञापन
मोदीनगर/मुरादनगर।
कांवड़ यात्रा के चलते बड़े वाहनों का संचालन बंद होने से ऑटो और ई-रिक्शा चालक लोगों से मनमानी किराया वसूल रहे हैं। ऑटो व ई-रिक्शा चालक दस रुपये के बदले पचास से सौ रुपये तक किराया वसूल कर रहें है। किराया अधिक वसूलने को लेकर यात्रियों की चालकों से नोकझाेंक भी हो रही है।
मोदीनगर निवासी देवपाल हरित ने बताया कि वह किसी काम के लिए ई-रिक्शा द्वारा राज चौपला से तहसील मुख्यालय गए थे। ई-रिक्शा चालक ने उनसे दस रुपये के बदले पचास रुपये किराया वसूला। मोदीनगर निवासी मनीष ने बताया कि वह काम के सिलसिले में दिल्ली और गाजियाबाद जाते हैं। यातायात बंद होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वन-वे के कारण जगह-जगह जाम मिलता है। ऑटो के अलावा उनके पास कोई और विकल्प नहीं है। ऑटो चालक गाजियाबाद के सौ रुपये वसूल रहे हैं। गाजियाबाद के लोहियानगर निवासी इंद्र राणा ने बताया कि मुरादनगर किसी काम से आए थे। वहां से 20 रुपये किराया देकर ऑटो से आए थे। गाजियाबाद जाने के लिए ऑटो क इंतजार कर रहे थे। ई रिक्शा चालक गाजियाबाद ले जाने के रुपये किराया मांग रहा हैं।