फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Attempt to rape a student by molesting her, pressured her to convert

Ghaziabad News: छात्रा से छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास, धर्मांतरण का बनाया दबाव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Attempt to rape a student by molesting her, pressured her to convert
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र की रहने वाली छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने और फब्तियां कसने का मामला सामने आया है। आरोप है कि 26 फरवरी को आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ घर में घुसकर छात्रा और उनकी मां पर लाठी-डंडों से हमला किया और छात्रा से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। मामले में छात्रा के पिता ने आसिफ, सर्फुद्दीन और आजम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। छात्रा के पिता का आरोप है कि आसिफ उनकी बेटी को काफी समय से परेशान कर रहा है। उन्होंने उसके परिजनों से बात की तो वह भी लड़ाई-झगड़ा करते हैं। आरोप है कि 26 फरवरी को आसिफ ने सर्फुद्दीन और आजम के साथ उनके घर में घुसकर उनकी पत्नी और बेटी पर हमला कर दिया। आरोप है कि उसने उनकी बेटी पर धर्मांतरण करने और शादी करने का भी दबाव बनाया, नहीं करने पर बर्बाद करने की धमकी दी। कार्यवाहक एसीपी प्रिया श्रीपाल ने बताया कि मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed